एक्सप्लोरर

किस स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा होती है Dream 11 जैसी ऑनलाइन बेटिंग, किस पायदान पर क्रिकेट?

ऑनलाइन सट्टेबाजी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है. फुटबॉल, टेनिस, बॉस्केट बॉल, हॉर्स राइडिंग, पोलो जैसे खेलों में भी ऑनलाइन बेटिंग जमकर होती है और इसका मार्केट अरबों डॉलर का है.

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि फीवर है, जिसका असर क्रिकेट प्रेमियों पर पूरे साल रहता है. कहीं आईपीएल और वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट शुरू हो जाएं तो क्रिकेट का बुखार सिर चढ़कर बोलता है. भारत में क्रिकेट जितना ज्यादा पसंद किया जाता है, उतनी ही यहां सट्टेबाजी भी होती है. IPL में तो ड्रीम 11 जैसे दर्जनों ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर जमकर सट्टेबाजी का कारोबार होता है. 

हालांकि, ऑनलाइन सट्टेबाजी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है. फुटबॉल, टेनिस, बॉस्केट बॉल, हॉर्स राइडिंग, पोलो जैसे खेलों में भी ऑनलाइन बेटिंग जमकर होती है. ऐसे में चलिए हम आपको उन खेलों के बारे में बताते हैं, जिसमें ऑनलाइन बेटिंग सबसे ज्यादा होती है और यह भी जानते हैं कि ऑनलाइन बेटिंग के मामले में क्रिकेट किस नंबर पर आता है. 

फुटबॉल: दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल फुटबॉल, ऑनलाइन बेटिंग में भी सबसे ऊपर है. इसकी ग्लोबल पॉपुलरिटी ही है कि इस खेल में सट्टेबाजी लगभग हर देश में होती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में फुटबॉल में ऑनलाइन बेटिंग का कारोबार करीब 600 बिलियन यूरो तक पहुंच गया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फीफा वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा सट्टेबाजी वाला आयोजन है. कतर में 2022 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान करीब 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा सट्टा लगाया गया था. 

बास्केट बॉल: फुटबॉल के बाद ऑनलाइन बेटिंग में बॉस्केट बॉल का नंबर आता है. पूरे सीजन होने वाले टूर्नामेंट के कारण यह खेल सट्टेबाजों की नजर में रहता है और हर एक मैच में करोड़ों का सट्टा लगाया जाता है. एक अनुमान के मुताबिक, 2023 में सिर्फ अमेरकियों ने इस खेल में 15.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का सट्टा लगाया था. 

इन खेलों में भी जमकर होती है ऑनलाइन बेटिंग

फुटबॉल और बास्केट बॉल के अलावा भी कई खेल ऐसे हैं, जिसमें जमकर सट्टेबाजी होती है. इसमें टेनिस, हॉर्स रेसिंग जैसे खेल काफी लोकप्रिय हैं. हॉर्स रेसिंग बड़ी ऑनलाइन बेटिंग के लिए जाना जाता है. इस खेल में 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा की ऑनलाइन बेटिंग होती है. जहां तक क्रिकेट की बात है तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्लोबल मार्केट में क्रिकेट जैसे खेल में 2023 में 76.5 बिलियन डॉलर की ऑनलाइन बेटिंग हुई थी. 2032 तक यह 150 बिलियन के पार भी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: साल भर क्रिकेट खेलते हैं सरकारी नौकरी करने वाले ये खिलाड़ी, इन्हें कैसे मिल जाती हैं इतनी छुट्टियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं तुर्की के पांच सबसे खतरनाक हथियार, अगर अमेरिका ने की भिड़ने की हिम्मत तो मुंह की खाएंगे ट्रंप
ये हैं तुर्की के पांच सबसे खतरनाक हथियार, अगर अमेरिका ने की भिड़ने की हिम्मत तो मुंह की खाएंगे ट्रंप
Foreign Study Policy: इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कितने बीवी-बच्चे, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कितने बीवी-बच्चे, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget