एक्सप्लोरर

थाईलैंड ट्रिप को छिपाने के लिए फाड़ दिए पासपोर्ट के पन्ने, ऐसा करने पर क्या मिलती है सजा?

किसी भी भारतीय के लिए विदेश की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट का होना सबसे जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति पासपोर्ट से छेड़छाड़ करता है, तो उसे क्या सजा मिलती है.

क्या आपके पास पासपोर्ट है? क्योंकि विदेश जाने के लिए पासपोर्ट का होना सबसे जरूरी होता है. पासपोर्ट और वीजा के बिना कोई व्यक्ति विदेश नहीं जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने पासपोर्ट के साथ कोई छेड़छाड़ करते हैं या किसी ट्रिप की जानकारी छुपाने के लिए उसका कोई पेज फाड़ते हैं, तो आपको क्या सजा मिल सकती है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

पासपोर्ट 

विदेश की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट का होना सबसे जरूरी होता है. लेकिन मुंबई में 25 वर्षीय फैशन मर्चेंडाइजिंग की छात्रा एसएस घाटोल को मुंबई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट होने के बावजूद सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया है. दरअसल इमिग्रेशन अधिकारियों ने पाया कि उसके पासपोर्ट के चार पन्ने गायब थे. पुलिस के मुताबिक घाटोल ने वर्ली में स्थित अपने संस्थान द्वारा प्रायोजित इंटर्नशिप के लिए टूरिस्ट वीजा पर यात्रा कर रही थी. लेकिन उसने अपने पासपोर्ट में छेड़छाड़ की थी. अब सवाल ये है कि यात्रा पूरा होने के बाद अगर कोई व्यक्ति अपने पासपोर्ट से कोई पेज फाड़ता है, तो क्या होगा. 

पासपोर्ट में छेड़छाड़

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारियों के मुताबिक पासपोर्ट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ न केवल आपकी विदेश यात्रा में बाधा बन सकती है, बल्कि पासपोर्ट एक्‍ट की धारा 12 के तहत आपको भी जेल भेज सकती है. दरअसल  इमीग्रेशन ब्‍यूरो की तरफ से यह सख्‍ती बीते दशकों में अवैध तरीके से विदेश जाने की तमाम कोशिशों को देखते हुए किया गया है. 

पासपोर्ट की सिलाई

बता दें कि यह संभव नहीं है कि पासपोर्ट की सिलाई अपने आप खुल जाएगी. लेकिन अगर किन्‍हीं कारणों से यदि पासपोर्ट की सिलाई खुल जाती है, तो आप पासपोर्ट को खुद से सिलने की बजाय क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क करना चाहिए. यदि आपने पासपोर्ट की सिलाई खुद से की है, तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है.

पासपोर्ट के  पेज

पेज की संख्‍या के लिहाज से भारतीय पासपोर्ट को दो श्रेणियों में बांटा गया है. पहली श्रेणी में 36 पेज के पासपोर्ट होते हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में 60 पेज के पासपोर्ट होते हैं. इमीग्रेशन ब्‍यूरो की जांच के दौरान  आपके पासपोर्ट में सभी 36 या 60 पेज उपलब्‍ध होने चाहिए. पासपोर्ट से एक भी पेज कम होने पर आपकी विदेश यात्रा पर ना केवल बाधा आ जाएगी, बल्कि आपको जेल जाना पड़ सकता है. अक्सर लोग अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने के लिए ऐसा करते हैं. 

एराइवल डिपार्चर स्‍टैंप

इसके अलावा पासपोर्ट पर लगी डिपार्चर और एराइवल इमीग्रेशन स्‍टैंप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ आपके लिए भारी पड़ सकती है. पासपोर्ट पर लगे किसी भी स्‍टैंप और वीजा स्‍टीकर के साथ अपनी तरफ से किसी भी तरह की छेडछाड़ करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने पर आपके खिलाफ पासपोर्ट एक्‍ट की धारा 12 के तहत कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें: किस देश की महिलाओं के पास सबसे ज्यादा सोना, किस पायदान पर आता भारत का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget