एक्सप्लोरर

Paperless Assembly: क्या हैं पेपरलेस असेंबली के मायने? यहां जानें सबकुछ

Paperless Assembly: आज का जमाना डिजिटल हो गया है. लोग टेक्नोलॉजी के सहारे काम को आसान बनाने का प्रयास कर रहे हैं. सरकार भी अब विधानसभा में पेपर इस्तेमाल ना करने की कोशिश में लगी हुई है.

Paperless Assembly: इस ऑनलाइन के जमाने में लोग ऑफलाइन या कागज पर किसी काम को करने से परहेज कर रहे हैं. उसका सबसे बड़ा कारण उस दस्तावेज को संभालना और कभी जरूरत पड़ने पर खोजने में हालत खराब हो जाना है. सरकार भी इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी कार्यालय को डिजिटल से जोड़ने में लगी है. कुछ दिन पहले उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (एनईवीए) कार्यक्रम को पूरी तरह से कागज रहित लागू करने वाला पूरे देश में पहला राज्य विधानसभा बनकर इतिहास रच दिया था. 60 सदस्यों की विधानसभा में हर टेबल पर टैबलेट या ई-बुक का इस्तेमाल किया गया था. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी बताया था कि नागालैंड राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने वाली भारत की पहली विधान सभा बन गई है. अब सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं. यह पहल कागज रहित संचालन को प्रोत्साहित करती है और अष्ट लक्ष्मी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

NeVA क्या है?

NeVA एक यूनिकोड अनुरूप सॉफ्टवेयर है, जिसमें प्रश्नों की सूची, व्यवसाय की सूची, रिपोर्ट आदि जैसे विभिन्न दस्तावेजों को दो भाषा में दिखाने का प्रावधान है, जिसमें एक अंग्रेजी और दूसरा कोई भी क्षेत्रीय भाषा हो सकती है. यह एप्लिकेशन सदस्यों को सबसे पहले सर्विस प्रदान करने के लिए क्लाउड फर्स्ट और मोबाइल फर्स्ट के उद्देश्य से 'वन नेशन-वन एप्लीकेशन' के सिद्धांत का नेतृत्व कर रहा है. इस टेक्नोलॉजी को ही NeVA कहा जाता है. 

इस थीम पर कर रहा काम

देश के सभी विधायी सदनों के कामकाज को कागज रहित बनाने के लिए डिजिटल विधानमंडलों के लिए एक मिशन मोड परियोजना "नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)" को 'वन नेशन-वन एप्लीकेशन' की थीम पर विकसित किया गया है. 'डिजिटल हाउस' ताकि उन्हें राज्य सरकार के विभागों के साथ डिजिटल मोड में सूचना के आदान-प्रदान सहित पूरे सरकारी व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करने में सक्षम बनाया जा सके. इसका उद्देश्य लोगों को अच्छी तरह से सूचित कर देश भर में शासन में दूरगामी परिवर्तन लाना है. NeVA न केवल एक राज्य में विधायिका और कार्यपालिका के बीच बल्कि पूरे राज्य में अधिक तालमेल, समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही ला रहा है. इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी विकास को ध्यान में रखते हुए आईसीटी के क्षेत्र में NeVA को एक मजबूत आईटी उत्पाद बनाने के लिए AI और IOT का अधिकतम उपयोग किया गया है.

ये भी पढ़ें: 107 साल पहले सुरक्षा के लिए टैंक का शुरू हुआ था इस्तेमाल, युद्ध के मैदान में आज भी है जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget