एक्सप्लोरर

मौत के बाद किसी व्यक्ति के पैन और आधार कार्ड का क्या होता है?

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके पैन कार्ड को सरेंडर किया जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके मर चुके नजदीकी व्यक्ति का पैन कार्ड कोई गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

अगर आप भारत में रहते हैं तो बिना आधार कार्ड के और पैन कार्ड के आपका कोई भी आधिकारिक काम पूरा नहीं माना जाएगा. यह दोनों डॉक्यूमेंट भारत सरकार की तरफ से जारी किए जाते हैं और आपकी पहचान के लिए बेहद जरूरी होते हैं. आप बैंक में अकाउंट खुलवाना चाहें या अपना पासपोर्ट बनवाना चाहें या फिर जमीन खरीदना चाहें, ये दोनों डॉक्यूमेंट लगने ही लगने हैं. शायद ही हिंदुस्तान में ऐसा कोई नागरिक होगा जिसके पास यह दोनों डॉक्यूमेंट नहीं होंगे. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जिन लोगों की मृत्यु हो जाती है उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का क्या होता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि उनका क्या होता है.

मृत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या होता है

कई देशों में यह नियम है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके सरकारी और अधिकारिक डाक्यूमेंट्स को डीएक्टिवेट कर दिया जाता है, ताकि कोई इन डाक्यूमेंट्स का गलत फायदा ना उठा सके. लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. यहां आधार कार्ड को डीएक्टिवेट करने का कोई तरीका नहीं है. हालांकि, यह जरूर है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार वालों को चाहिए कि वह आधार कार्ड सेंटर पर जाकर मृत व्यक्ति के आधार कार्ड से उसका डेथ सर्टिफिकेट लिंक करा दें. ऐसा कर आने के बाद कोई चाहकर भी इस आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

पैन कार्ड का क्या होता है

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके पैन कार्ड को सरेंडर किया जाता है. यह प्रोसेस थोड़ा लंबा है, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके मर चुके नजदीकी व्यक्ति का पैन कार्ड कोई गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. अगर मृतक व्यक्ति का पैन कार्ड सरेंडर करना है तो इसके लिए मृतक के क़ानूनी उत्तराधिकारी को अधिकारिक असेसमेंट ऑफ़िसर को एक एप्लीकेशन लिखना होगा. इस एप्लीकेशन में ‘पैन कार्ड’ सरेंडर करने का कारण बताना होगा. लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भी चलता है क्योंकि, पैन कार्ड सरेंडर करना अनिवार्य नहीं है.

ये भी पढ़ें: रहस्य है ये वाली परछाई, 77 सालों से कोई नहीं जानता आखिर ये किसकी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS4 vs BS6: BS-4 के बाद सीधे आ गया BS-6, गाड़ियों में BS-5 क्यों नहीं आया?
BS-4 के बाद सीधे आ गया BS-6, गाड़ियों में BS-5 क्यों नहीं आया?
Green Cracker Guidelines: नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
Nashik Simhastha Kumbh 2027: नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?
नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?
Anti-Defection Law: क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा अग्निकांड: बॉम्बे HC का बड़ा निर्देश, ‘सभी पीड़ित परिवारों को दें 20-20 लाख रुपये’
गोवा अग्निकांड: बॉम्बे HC का बड़ा निर्देश, ‘सभी पीड़ित परिवारों को दें 20-20 लाख रुपये’
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget