एक्सप्लोरर

पाताल लोक में बना है ये होटल, अमीर लोग एक रात बिताने के लिए देते हैं इतनी मोटी रकम

इस होटल में आप जब चाहें तब नहीं ठहर सकते हैं. यहां ठहरने के लिए आपको शनिवार का इंतजार करना होता है. यानी आप इस होटल में शनिवार रात से रविवार सुबह तक ही ठहर सकते हैं.

दुनिया में आपको ऐसी ऐसी जगहें मिल जाएंगी जिनके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे. कुछ प्राकृतिक रूप से अनोखी हैं, तो कुछ को इंसानों ने अनोखे रूप से बनाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही होटल के बारे में बताने वाले हैं जो पाताल लोक में बना है. यहां पाताल लोक का मतलब है कि धरती के बेहद गहराई में इस होटल को बनाया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये होटल जमीन की सतह से लगभग 1300 फुट नीचे बना है. इसे दुनिया का सबसे गहरा होटल भी कहते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप इस होटल में एक रात बिताना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कितना पैसा खर्च करना होगा.

कहां है ये होटल

ये होटल है इंग्लैंड के वेल्स में. वेल्स के स्नोडोनिया के पहाड़ों में इस होटल को खासतौर पर बनाया गया है. इस होटल को आज पूरी दुनिया डीप स्लीप के नाम से जानती है. डीप स्लीप को गो बिलो नाम की एक कंपनी ने बनाया है. साल 2023 के अप्रैल में इसे दुनियाभर के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था. हालांकि, यहां एक रात बिताने का किराया इतना ज्यादा है कि एक आम इंसान इसमें एक रात रुकने से पहले सौ बार सोचेगा. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इस होटल में वही लोग ठहरें हैं जो एक आम इंसान से कहीं ज्यादा कमाते हैं, आसान भाषा में कहें तो ये होटल अभी सिर्फ अमीरों की पहुंच में ही है.

एक रात के लिए कितना पैसा देना होता है

इंग्लैंड के वेल्स में स्थित स्नोडोनिया के पहाड़ों में 1375 फीट यानी 419 मीटर की गहराई में बने इस डीप स्लीप होटल में एक रात गुजारने के लिए आपको कुल 36500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. ये दुनिया का सबसे महंगा होटल तो नहीं है, लेकिन इतना महंगा जरूर है कि एक आम आदमी इसमें एक रात गुजारने के लिए सौ बार सोचे. सबसे बड़ी बात की आप अपनी जिंदगी को रिस्क में डालकर इस होटल में ठहरें और इसके लिए इतना पैसा भी चुकाएं ऐसा कोई भारतीय तो शायद ही करेगा.

सिर्फ एक दिन ही ठहरते हैं लोग

इस होटल को सबसे ज्यादा खास बनाता है इसका एक रूल. दरअसल, इस होटल में आप जब चाहें तब नहीं ठहर सकते हैं. यहां ठहरने के लिए आपको शनिवार का इंतजार करना होता है. यानी आप इस होटल में शनिवार रात से रविवार सुबह तक ही ठहर सकते हैं. इस होटल की खास बात ये है कि सिर्फ इसमें ठहरना ही रोमांच भरा नहीं है, बल्कि इस होटल तक पहुंचना भी बहुत रोमांचकारी है. इस होटल में जाने से पहले आपको हेलमेट, बूट, हार्नेस और टॉर्च खरीदना होता है. इसके साथ ही जमीन की सतह से होटल के कमरों तक पहुंचने में आपको लगभग 45 मिनट का लंबा सफर तय करना होता है.

ये भी पढ़ें: क्या भारत वेट-बल्ब टेंपरेचर के दायरे में आ गया है, जानिए इससे नौकरियों पर कैसे असर पड़ता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget