एक्सप्लोरर

डायनासोर से पहले धरती पर मौजूद था खतरनाक दांत और दो सूंड वाला ये जीव

इस जीव के बेहद पैनें दांत थे. वहीं, इसके चेहरे पर दो सूंड का होना इसे अनोखा बना देता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये जीव शायद डायनासोर के जमाने या उससे भी पहले का है.

धरती पर आज जितने जीव दिखते हैं, आज से हजारों करोड़ों साल पहले उससे ज्यादा जीव रहा करते थे. ये जीव इतने विशाल और इतने खतरनाक थे कि आज के शेर और बाघ इनके सामने भीगी बिल्ली हैं. जैस-जैसे इन जीवों के जीवाश्म मिलते जा रहे हैं, वैसे वैसे इनके बारे में जानकारियां भी निकल कर सामने आ रही हैं. आज से 26 साल पहले यानी 1997 में ऑस्ट्रेलिया के एक मुर्गीपालक को किसी बड़े से जानवर का जीवाश्म मिला था. लेकिन उस वक्त वैज्ञानिकों के ये नहीं पता चल पाया था कि आखिर ये जीव है कौन सा? हालांकि, अब इसके बारे में पता लग गया है. चलिए इस आर्टिकल में आपको इस जीव से जुड़ी सभी जानकारियां देते हैं.

कौन सा है ये जीव?

वैज्ञानिकों ने इस जीव पर 26 साल खर्च कर दिए और फिर अंत में इस नतीजे पर पहुंचे कि ये मगरमच्छ से मिलता जुलता एक जीव है, लेकिन कई मायनों में उससे कहीं अलग है. दरअसल, इस जीव के बेहद पैनें दांत थे, जो कि आम मगरमच्छों में भी होते हैं. हालांकि, इसके चेहरे पर दो सूंड का होना इसे अनोखा बना देता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये जीव शायद डायनासोर के जमाने या उससे भी पहले का है. वैज्ञानिकों ने इस जीव को नाम दिया है एरेनाएरपेटन सुपिनेटस. आसान भाषा में समझें तो एक ऐसा जीव जो रेंगकर चलता हो.

वैज्ञानिकों ने आखिर इसकी पहचान कैसे की?

इस जीवाश्म की पहचान के लिए वैज्ञानिकों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पूरे 26 साल तक वो इसी बात से परेशान रहे कि आखिर इसकी पहचान कैसे की जाए. हालांकि, बाद में एक्स-रे की मदद से इस जीव की पहचान हो पाई. ये एक्स-रे कोई आम एक्स-रे मशीन नहीं था. बल्कि, इसका इस्तेमाल विदेशों से लाए गए सामान को स्कैन करने के लिए किया जाता है. इसी की मदद से कई वर्षों बाद ये पता चल सका कि आखिर ये जीव है किस प्रजाति का. हालांकि, अभी भी वैज्ञानिक इसे लेकर सौ फीसदी ये बात नहीं कह सकते कि ये मरगमच्छ प्रजाति का ही जीव है. हो सकता है कि ये कोई खास प्रजाति का जीव हो जिसका अस्तित्व अब तक कभी पृथ्वी पर पाया ही ना गया है. वैसे वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जीव अपना ज्यादा समय पानी में बी बिताता था और शिकार के नाम पर मछलियां खा कर गुजारा करता था.

ये भी पढ़ें: ये था दुनिया का सबसे भारी जीव, लंबाई 65 फीट और वजन 3 लाख किलो से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget