एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की सबसे पुरानी बंदूकें, जिनमें खास होता था व्हीललॉक... जानिए क्या था खास

हैंड कैनन जिसे पहली बंदूक भी कहा गया, 1970 में चीन के बनलाचेंग्ज़ी गांव में खुदाई के दौरान मिली थी. वैज्ञानिकों के अनुसार, ये 1287-88 के बीच लड़े गए किसी युद्ध में इस्तेमाल की गई थी.

बंदूक एक ऐसा हथियार है जिसने दुनिया में बहुत तेजी से क्रांति लाई. इसके कई फायदे थे तो कई नुकसान भी देखने को मिले. 9वीं शताब्दी में जब चीन में पहली बार बारूद का अविष्कार हुआ, तो इसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. ये एक बड़ी उपलब्धि थी. हालांकि, जब 1288 के आसपास दुनिया की पहली बंदूक बनी तो उसके वार ने सभी को हैरान कर दिया. वो दिन था और आज का दिन है. बंदूकों में एक से बढ़ कर एक सुधार हुए और ये दुनिया के कुछ सबसे छोटे और हिंसक हथियारों में शामिल हो गए. आज हम आपको दुनिया की तीन सबसे पुरानी बंदूकों के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं दुनिया की कुछ सबसे पुरानी बंदूकों के बारे में.

1288 में बनी हेइलोंगजियांग हैंड कैनन

कहा जाता है कि हेइलोंगजियांग हैंड कैन दुनिया की सबसे पुरानी गन है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये वास्तव में कोई बंदूक नहीं है, बल्कि ये पहली फ़ायरआर्म्स है. इसी ने आधुनिक बंदूकों की नींव रखी. ये हैंड कैनन जिसे पहली बंदूक भी कहा गया, 1970 में चीन के बनलाचेंग्ज़ी गांव में खुदाई के दौरान मिली थी. वैज्ञानिकों के अनुसार, ये 1287-88 के बीच लड़े गए किसी युद्ध में इस्तेमाल की गई थी.

सम्राट चार्ल्स V की व्हीललॉक गन

चीन से निकली गन की तकनीक जब वहां से निकल कर दुनिया के दूसरे हिस्सों में पहुंचा तो इसके अलग-अलग फायरिंग मैकेनिज्म बनाए गए. व्हीललॉक पिस्टल पहली बार साल 1500 के दशक में बनाई गई थी. व्हीललॉक बंदूकें पहली सेल्फ़ इग्नेटिंग फ़ायर आर्म्स बंदूकें थीं, इसका मतलब है कि उन्हें एक हाथ से बड़ी आसानी से कुशलतापूर्वक चलाया जा सकता था. किंग चार्ल्स V के लिए जब व्हीललॉक गन बनाई गई तो इसे डबल-बैरल व्हीललॉक पिस्टल की सबसे शुरुआती डिजाइन कहा गया. ये पिस्टल लगभग 1540 से 1545 के बीच बनाई गई थी. इसे जर्मनी के पीटर पेक ने बनाया था.

1861 में बनी गैटलिंग बंदूक

ये बंदूक अमेरिका में बनाई गई थी. कहते हैं कि गैटलिंग गन को प्रारंभिक रैपिड फायर हथियारों का सबसे अच्छा उदाहरण माना जा सकता है. आपको बता दें इसी बंदूक ने आज के आधुनिक मशीन गन की नींव रखी थी. इस बंदूक को 1861 में रिचर्ड गैटलिंग द्वारा डिजाइन किया गया था. इस खतरनाक गैटलिंग गन का इस्तेमाल पहली बार अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान किया गया. इसके बाद अमेरिका ने कई लड़ाईंयों में इस बंदूक का इस्तेमाल किया. आज के इस आधुनिक दौर में कई ऑटोमेटिक रोटरी मशीन गन हैं जो इसी गैटलिंग गन के प्रारंभिक डिज़ाइन से प्रभावित हैं.

ये भी पढ़ें: आपके घर में बोतल वाला पानी नहीं जहर आ रहा है...! रिसर्च में हुआ हिला देने वाला ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget