एक्सप्लोरर

धरती की वो सबसे सुनसान जगह जहां अब तक सिर्फ पहुंचा है एक इंसान और क्यों?

हमारी धरती के कई ऐसे राज हैं जो कई लोग नहीं जानते. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि धरती की एक ऐसी सुनसान जगह भी है जहां आजतक सिर्फ एक इंसान गया है.

World's Most Remote Location: क्या आप जानते हैं कि धरती की एक ऐसी जगह भी है जहां आजतक सिर्फ एक इंसान गया है. इसे धरती की सबसे सुनसान जगह भी कहा जाता है. इस जगह पर आपको दूर-दूर तक कोई इंसान देखने को नहीं मिलेगा. देखने में ये आपको काफी खोफनाक भी लग सकती है, ये जगह कोई आइलैंड या फिर को खाली पड़ी जगह नहीं है, बल्कि समुद्र का वो हिस्सा है जिसे धरती का एक छोर और स्पेस के बहुत करीब भी माना जाता है.

धरती की ये जगह है सबसे सुनसान

दरअसल हम पाइंट नीमो (Point Nemo) की बात कर रहे हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉइंट नीमो दक्षिण प्रशांत महासागर में न्यूजीलैंड और चिली के बीच समुद्र में एक जगह है, जिसे जमीन से सबसे दूर माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये जगह जमीन से 2,688 किलोमीटर दूर मौजूद है. ये जगह समुद्र को वो बिंदु है जो, जो सबसे दुर्गम है. बता दें कि इस जगह से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन महज 415 किलोमीटर की दूर मौजूद है.

सिर्फ ये ही पहुंच सके इस जगह

स्पेस में तो अबतक कई लोग जा चुके हैं, लेकिन धरती पर ही मौजूद ये जगह इतनी दुर्गम है कि अब तक यहां सिर्फ एक ही व्यक्ति पहुंच सका है और वो शख्स नॉर्थ यॉर्कशायर के 62 साल के क्रिस ब्राउन थे. जो अपने 30 साल के बेटे के साथ इस जगह गए थे.

वो अपनी शिप हैंसे एक्सप्लोरर और उसके क्रू के साथ इस जगह पर फतह पाने की कोशिश करने के लिए 12 मार्च 2024 को चिले के पुएर्टे मॉन्ट से निकले थे. जो 20 मार्च को इस स्थान पर पहुंच पाए थे. बीच रास्ते में उन्हें बड़े-बड़े घरों के बराबर ऊंची लहरों का भी सामना करना पड़ा, वहीं जहाजी मतली और चक्रवात को झेलते हुए वो इस जगह पर पहुंचे थे. यहां पहुंचते ही उन्होंने तय किया कि वो इस जगह पर समुद्र में तैरेंगे जहां पानी का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा होता है. क्रिस के पहले इस जगह पर और कोई नहीं पहुंचा था. हालांकि अपना सफर पूरा करके 31 मार्च को वो वापस लौट आए थे.

स्पेसक्राफ्ट का कब्रिस्तान

बता दें इस जगह को सैटेलाइट का कब्रिस्तान कहना भी गलत नहीं होगा. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 1971 से 2008 के बीच ग्लोबल स्पेस पावर, जैसे अमेरिका, रूस, जापान और यूरोप जैसे देशों ने यहां 263 स्पेस ऑब्जेक्ट को गिराया.  यहां सोवियत मीर स्पेस स्टेशन, 140 रूसी रीसप्लाई वेहिकल आदि को भी गिराया जा चुका है. सबसे हालिया स्पेस एक्स द्वारा एक कैप्सूल रॉकेट को यहां गिराया जाना था. यही वजह है कि इसे स्पेसक्राफ्ट का कब्रिस्तान भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: जो गैस सिलेंडर दिल्ली में 1696 का, वही चेन्नई में 1809 का, आखिर क्यों होता है इतना अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget