एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स को किस चीज से है सबसे ज्यादा खतरा? हर कोई है परेशान

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स और उनके साथी फंसे हुए है. क्या आप जानते हैं कि स्पेस में सुनीता विलियम्स को सबसे ज्यादा खतरा किससे है. हालांकि नासा के वैज्ञानिक लगातार सभी तकनीकी खामियों को दूर कर रहे.

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में फंसे हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. बता दें कि दोनों अंतरिक्षयात्री बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल के जरिए स्पेस में गए थे, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी के बाद अभी तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर सुनीता विलियम्स और उनके साथी की धरती पर सफल वापसी कब तक हो पाएगी और उन्हें सबसे ज्यादा खतरा किन चीजों से है. 

स्पेस मिशन

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को रवाना हुए थे. जानकारी के मुताबिक इनका मिशन भी सिर्फ 7 दिन का ही था, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ स्पेस में फंस चुकी हैं और उनकी सफल वापसी के लिए नासा लगातार काम कर रहा है. बोइंग स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण वापसी का मिशन स्थगित किया गया है. सुनीता इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वह पूरी तरह यहां सुरक्षित हैं. आज हम आपको बताएंगे कि उन्हें क्या-क्या खतरा है.

स्पेस में क्या खतरा

सबसे बड़ा चैलेंज ये है कि सुनीता और उनके साथ 7 दिन के लिए मिशन पर गए थे. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण स्थिति बदल चुकी है और अब 40 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. स्पेस में माइक्रोग्रैविटी, रेडिएशन का खतरा, अंतरिक्ष स्टेशनों के सीमित क्वार्टर बड़ी चुनौतियां होती हैं. इतना ही नहीं स्पेस स्टेशन पर लंबे समय तक रुकना एक बड़ा जोखिम पैदा करता है. वहीं गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति में शारीरिक तरल पदार्थ शरीर के ऊपरी हिस्से में पहुंचने लगते हैं, जिससे चेहरे पर सूजन, नाक बंद होना और पैरों में तरल पदार्थ की कमी होती है. इससे रक्त की मात्रा कमी और ब्लड प्रेशर में दिक्कत आने की संभावना होती है. 

कैंसर का खतरा

इसके अलावा पृथ्वी की तुलना में अंतरिक्ष यात्री उच्च स्तर के रेडिएशन का सामना करते हैं. इसमें गैलेक्टिक कॉस्मिक किरणें और सौर कण शामिल होते हैं. यह डीएनए क्षति और कैंसर की बढ़ती संभावना का जोखिम पैदा करते हैं. रेडिएशन के लेवल की स्पेस एजेंसियां सावधानी पूर्वक निकरानी करती हैं. गुरुत्वाकर्षण की कमी संवेदी इनपुट प्रभावित करती है. इससे संतुलन बनाने और आंख-हाथ समन्वय में व्यवधान होता है. कई अंतरिक्ष यात्री जब पहली बार स्पेस में पहुंचते हैं, तो उन्हें स्पेस मोशन सिकनेस का अहसास होता है. 

धरती पर कब लौटेंगी सुनीता?

दुनियाभर अधिकांश लोगों का एक ही सवाल है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी की धरती पर वापसी कब होगी. बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई गई है. शुरूआत के समय में नासा ने इस मिशन को 45 दिनों तक बढ़ाने की बात कही थी. नासा की टीम लगातार सभी तकनीकी खामियों को दूर करने और उनको समझने का प्रयास कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: National Lottery Day: लॉटरी जीतने के बाद क्या मिल जाती है पूरी रकम, कौन है भारत का लॉटरी किंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget