एक्सप्लोरर

दुनिया के इस देश में रात में निकलता है सूरज, वीडियो में देखिए कैसा होता है नजारा

ये अनोखी घटना सिर्फ एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 76 दिनों तक चलती है. यही वजह है कि इस देश को दुनिया में लोग कंट्री ऑफ मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं.

इस पृथ्वी पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जो किसी भी इंसान को हैरान कर दें. इन जगहों पर प्रकृति अपने ही नियमों को चुनौती देती है. ऐसा ही एक पूरा देश है जहां सूरज पूरी पृथ्वी के मुकाबले अलग तरह से व्यवहार करता है. दरअसल, जहां एक तरफ पूरी दुनिया में सूरज सुबह होने पर निकलता है...इस देश में सूरज आधी रात को निकलता है. जब तक विज्ञान इतना विकसित नहीं हुआ था कि इस घटना को समझ सके, तब तक इंसानों के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था. चलिए आपको इस अनोखे देश की कहानी बताते हैं.

कौन सा है वो देश?

हम जिस अनोखे देश की बात कर रहे हैं, वो कोई और देश नहीं बल्कि नॉर्वे है. नॉर्वे में सूरज रात के करीब 1:30 पर निकलता है. दरअसल, इस देश में ऐसा होता है कि सूर्य सिर्फ 40 मिनट के लिए अस्त होता है. यानी करीब 12:43 पर यहां सूर्यास्त होता है और उसके ठीक 40 मिनट बाद यानी 1:30 पर सुर्योदय हो जाता है. इस अनोखी घटना को देखने पूरी दुनिया से लोग यहां पहुंचते हैं. यहां दिखाए गए वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि कैसे लोग इस मिडनाइट सन का मजा लेते हैं.

76 दिनों तक होता है ये घटना

ये अनोखी घटना सिर्फ एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 76 दिनों तक चलती है. यही वजह है कि इस देश को दुनिया में लोग कंट्री ऑफ मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं. दरअसल, नॉर्वे यूरोपीय महाद्वीप के उत्तर में बसा है. ये देश उत्तरी ध्रुव के काफी नजदीक है, इस वजह से यहां सर्दी भी बहुत होती है. सबसे बड़ी बात कि ये देश आर्कटिक सर्कल में आता है, इसलिए यहां ऐसी ऐसी घटनाएं होती हैं जो पूरी दुनिया में और कहीं नहीं होतीं.

ये भी पढ़ें: Bharat Mandapam: जी-20 के लिए तैयार हुए भारत मंडपम में आप भी कर सकते हैं मीटिंग, एक दिन के लिए चुकाना होगा इतना किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget