एक्सप्लोरर

Steve Smith Retirement: स्टीव स्मिथ को संन्यास के बाद क्या मिलेगा? जानें किन देशों में खिलाड़ियों को मिलती है पेंशन

Steve Smith Retirement: दुनिया के कई देश अपने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों को संन्यास लेने के बाद पेंशन देते हैं. हालांकि, कुछ देश ऐसे हैं जो पेंशन की जगह खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं देते हैं.

Steve Smith Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया. स्टीव स्मिथ ने 170 वनडे मैचों की 154 पारियों में 43.28 के औसत से 5800 रन बनाए हैं. अब सवाल यह है कि संन्यास लेने के बाद स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की ओर से क्या-क्या मिलेगा? 

दरअसल, दुनिया के कई क्रिकेट बोर्ड अपने पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराते हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड में भी पेंशन को लेकर नियम बनाए गए हैं. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भी संन्यास लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ियो को कई सुविधाएं देता है. 

यह भी पढ़ें: विदेश में नौकरी करने वाले भारतीयों के लिए सबसे खराब देश कौन-सा? शहजादी का हाल समझकर जान लें हकीकत

स्टीव स्मिथ को मिलेगी कितनी पेंशन?

जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को वनडे से संन्यास लेने के बाद भी किसी तरह की पेंशन नहीं दी जाएगी. दरअसल, उन्होंने संन्यास का ऐलान सिर्फ वनडे फॉर्मेट से किया है. वह अब भी टेस्ट और टी20 प्रारूप में अपना खेल जारी रखेंगे. इस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा बने रहेंगे. यहां यह बात भी महत्वपूर्ण है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपने पूर्व खिलाड़ियों को किसी तरह की पेंशन नहीं देता है. हालांकि, बोर्ड द्वारा संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों को हेल्थ, एजुकेशन और ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं. 

ये देश देते हैं खिलाड़ियों को पेंशन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को पेंशन नहीं देता. वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन मुहैया कराई जाती है. यह पेंशन की रकम खिलाड़ियों के करियर पर निर्भर करती है. 25 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों को 40 हजार की पेंशन मिलती है, जबकि 25 से कम टेस्ट मैच पर 30 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है. इसी तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन देता है. इस पेंशन को भी खिलाड़ियों के करियर के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है. 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में घुस जाए फैन तो किस पर गिरती है गाज? जान लीजिए नियम

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
Deur Kothar Stupa: मध्य प्रदेश में मिला मौर्यकालीन स्तूप, जानें यह सांची स्तूप से कितना खास?
मध्य प्रदेश में मिला मौर्यकालीन स्तूप, जानें यह सांची स्तूप से कितना खास?
Riddhi Thakkar Bike Accident: किस उम्र से बाइक चलाने लगी थीं रिद्धि ठक्कर? जानें उनकी पूरी लाइफ
किस उम्र से बाइक चलाने लगी थीं रिद्धि ठक्कर? जानें उनकी पूरी लाइफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget