एक्सप्लोरर

बिना चश्में के अगर सूर्य ग्रहण देख लिया तो क्या आप अंधे हो जाएंगे?

ये रौशनी आपकी आंखों पर असर डाल सकती है और इससे आपके रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि जब भी कभी सूर्य ग्रहण देखें तो चश्में का प्रयोग जरूर करें.

ग्रहण को लेकर भारतीय समाज में तरह-तरह की कहानियां और बाते हैं. खासतौर से सूर्य ग्रहण को ज्यादा खास माना जाता है, यही वजह है कि उसे लेकर ज्यादा गंभीर कहानियां भारतीय समाज और पूरी दुनिया में फैली हुई हैं. जैसे कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखा जाता. अगर किसी ने ऐसा किया तो वो अंधा हो जाएगा. लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या ऐसा सच में होता है. चलिए आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं.

8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण

8 अप्रैल 2024 को पूरे अमेरिका में सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा. ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर वो इस सूर्य ग्रहण को बिना चश्में के देख लेते हैं तो क्या उनकी आंखों की रौशनी चली जाएगी. वहीं जिन लोगों के पास चश्मा नहीं होता वो लोग किसी और चीज की मदद से सूर्य ग्रहण को देखते हैं. भारतीय गांवों में कई बार लोग इस तरह के सूर्य ग्रहण को एक्स-रे वाली शीट की मदद से देखते हैं.

अगर नंगी आंखों से देख लिया तो क्या होगा?

इस मामले में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का कहना है कि अगर आप सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखते हैं तो इससे आप अंधे नहीं होंगे. हालांकि, अगर आप सूर्य की ओर लंबे समय तक देखते रहेंगे तो इससे आपकी आंखों की रेटिना पर असर पड़ सकता है. दरअसल, पूर्ण सूर्य ग्रहण में भले ही सूरज का 99 फीसदी हिस्सा ढक जाए, लेकिन उसका एक फीसदी हिस्सा जो किनारों का होता है उससे रोशनी आती है.

ये रौशनी आपकी आंखों पर असर डाल सकती है और इससे आपके रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि जब भी कभी सूर्य ग्रहण देखें तो चश्में का प्रयोग जरूर करें. ध्यान रहे कि ये चश्मा पारदर्शी ना होकर धूप वाला चश्मा हो यानी उसके ग्लास काले हों तो और अच्छा.

ये भी पढ़ें: Cargo Ship: एक किलोमीटर की दूरी कितने लीटर तेल में तय करता है कार्गो शिप, जवाब जानकर होंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?
अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश कौन, कहां-कहां से लिया उधार?
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश कौन, कहां-कहां से लिया उधार?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget