एक्सप्लोरर

किसी भी सांप के काटने पर ये दवा करेगी असर, वैज्ञान‍िकों ने बनाया यूनिवर्सल एंटीवेनम

सांप को दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है. कुछ सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इससे बचना मुश्किल होता है. लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंटीवेनम बनाया है, जो सांप के जहर का काट बनेगा.

सांप को दुनिया में सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. वहीं अगर किसी इंसान को सांप ने काटा तो उसे सिर्फ एंटीवेनम ही बचा सकता है. हालांकि इसके लिए भी कई बार सांप की पहचान होना जरूरी होता है. आज हम आपको बताएंगे कि वैज्ञानिकों ने सांप के जहर के जो यूनिवर्सल एंटीवेनम बनाया है, वो किन-किन सांपों के जहर पर कारगर है.  

जहरीले सांप

दुनिया में किंग कोबरा जैसे सैंकड़ों जहरीले सांप मौजूद हैं. इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि सांप के काटने से इंसान की तुरंत मौत हो सकती है. लेकिन अब माना जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने जो यूनिवर्सल एंटीवेनम बनाया है, ये सभी सापों के जहर का काट साबित होगा. वैज्ञानिकों ने इस एंटीवेनम को तैयार करने के लिए एक खास प्रयोगशाला का इस्तेमाल किया है.   

सांप का जहर 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक क‍िंग कोबरा, वाइपर, ब्‍लैक माम्‍बा जैसे सांपों के ल‍िए तो एंटीवेनम मौजूद हैं. लेकिन अभी भी दुनिया में कई ऐसे सांप हैं, ज‍िनका एंटीवेनम नहीं बना है. ऐसे में वैज्ञान‍िकों ने एक यूनिवर्सल एंटीवेनम तैयार किया है. वैज्ञान‍िकों का दावा है कि यह एंटीवेनम कई प्रकार के सांपों के जहर में पाए जाने वाले न्यूरोटॉक्सिन को बेअसर कर देता है. इससे इंसान की जान बच सकती है. 

बता दें कि साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में पब्‍ल‍िश रिपोर्ट के मुताबिक साइंटिस्‍ट ने इसे प्रयोगशाला में तैयार किया है. एंटीवेनम में एंटी-टॉक्सिन एंटीबॉडी होते हैं, जो घोड़ों को थोड़ी मात्रा में सांप के जहर का इंजेक्शन देकर और एंटीबॉडीज इकट्ठा कर बनाया जाता है. बता दें कि सद‍ियों से यही तरीका इस्‍तेमाल किया जाता है. 

एंटीवेनम

बता दें कि वैज्ञान‍िकों ने अब जो एंटीवेनम तैयार किया है, उसे प्रयोगशाला में बनाया गया है. इस तरह की दवा का इस्‍तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है. जानकारी के मुताबिक यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो इंसान के इम्‍यून सिस्‍टम को इस तरह तैयार कर देती है, जो क‍िसी भी तरह के जहर से लड़ने के ल‍िए सक्षम होता है. वहीं इसके गंभीर दुष्‍प्रभाव होने की संभावना काफी कम है. प्रयोगशाला में निर्मित इस एंटीबॉडी को 95Mat5 नाम दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: देश के इन शहरों के बीच चली थी पहली सुपरफास्ट ट्रेन, जानें कितनी थी स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget