एक्सप्लोरर

वैज्ञानिकों ने ढूंढ ही लिया एलियंस का ठिकाना! पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रह का लगा पता, जानें यह हमसे कितना दूर?

Scientists Discovered New Super Earth: चीन के वैज्ञानिकों ने केप्लर-725सी नामक नए सुपर-अर्थ की खोज की है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह पर एलियंस छिपे हो सकते हैं और यहां पर जीवन भी हो सकता है.

विज्ञान की दुनिया में नित नई खोज होती रहती है. हर देश के वैज्ञानिक कुछ न कुछ खोजने की कोशिश में लगे रहते हैं. इसी क्रम में चीन के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है. इस खोज में उन्होंने कुछ ऐसे ढूंढ निकाला है, जहां पर धरती के अलावा भी जीवन के संकेत मिले हैं. चीन के वैज्ञानिकों ने 2400 प्रकाश वर्ष दूर एक सुपर-अर्थ की खोज की है. यहां पर एलियंस के होने की भी संभावना जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि इस ग्रह पर एलियंस हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस ग्रह पर एलियंस छिपे हो सकते हैं. 

किस ग्रह की हुई खोज

चीन के वैज्ञानिकों ने केप्लर-725सी नाम से एक सुपर-अर्थ की खोज की है. यह सूर्य से काफी दूर तारों के रहने योग्य क्षेत्र में स्थित है. यह रोमांचक खोज अलौकिक जीवन को नया बल देती है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह खोज चीनी विज्ञान अकादमी के शोधकर्ताओं द्वारा ट्रांजिट टाइमिंग वेरिएशन (टीटीवी) नाम की विधि का इस्तेमाल करके की है. यह विधि निकटवर्ती ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव की वजह से किसी ग्रह की कक्षा में होने वाले छोटे बदलावों पर नजर रखती है.

सुपर अर्थ क्या है

सुपर अर्थ एक तरह से ग्रह ही है, जो कि धरती से बड़ा है, लेकिन यह नेपच्यून और यूरेनस से छोटा है. यह ग्रह चट्टान या गैस दोनों से मिलकर बना होता है. सुपर अर्थ केवल इसके आकार को बताता है. नासा की मानें तो इस तरह के ग्रह आकाशगंगा में तो आम हैं, लेकिन अपने सौरमंडल में इस ग्रह के जैसा कोई नहीं है. इसलिए इनका अध्ययन करना जरूरी है, जिससे कि यह देखा जा सके कि इस तरह के ग्रहों पर जीवन संभव है या नहीं. 

क्यों अलग है केप्लर-725सी

वैज्ञानिक इस ग्रह को रहने योग्य क्षेत्र मानते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस ग्रह की सतह भी धरती की तरह चट्टानी है. धरती की तुलना में इस ग्रह का वर्ष भी छोटा है. दिलचस्प बात यह है कि ये अपने तारे की परिक्रमा पूरी करने में मात्र 207.5 दिन का समय लगाता है. यह ग्रह जिस तारे की परिक्रमा करता है वह सूर्य से भी छोटा है और सिर्फ 1.6 बिलियन साल पुराना है. वैज्ञानिक कहते हैं कि यह ग्रह महासागरों से ढका हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: हर 26 सेकेंड में धड़कता है हमारी पृथ्वी का दिल! जानें पाताल से आ रही इस रहस्यमयी आवाज का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसी भी देश के खिलाफ जांच करा सकते हैं ट्रंप, क्या उन्हें रोकने का नहीं कोई तरीका?
क्या किसी भी देश के खिलाफ जांच करा सकते हैं ट्रंप, क्या उन्हें रोकने का नहीं कोई तरीका?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
अरुणा शानबाग से हरीश राणा तक, जानें इच्छामृत्यु के वे मामले, जिन्होंने भारत में बटोरीं सुर्खियां
अरुणा शानबाग से हरीश राणा तक, जानें इच्छामृत्यु के वे मामले, जिन्होंने भारत में बटोरीं सुर्खियां

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget