एक्सप्लोरर

एलियंस को खोज निकालने का दावा, जानें दूसरी दुनिया के लोगों के साथ कैसे बात करेंगे इंसान?

एलियंस की खोज को लेकर अब नया दावा सामने आया है. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल से बाहर एक ऐसे ग्रह की खोज कर ली है, जहां जीवन मौजूद है और वहां एलियंस की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं.

क्या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? क्या हमारी पृथ्वी की तरह कोई और गृह भी है, जहां जीवन मौजूद है और वहां लोग रहते हैं? क्या ब्रह्मांड के किसी कोने में एलियंस पाए जाते हैं? क्या एलियंस वाकई होते हैं? ये सवाल शायद पृथ्वी की उत्पत्ति के साथ ही बने और अब तक इन सवालों का कोई सटीक जवाब नहीं मिल पाया है. एलियंस होते हैं या नहीं...इस पर कई मिथक मौजूद हैं. तमाम तरह की स्टडी हुई हैं और वैज्ञानिक अब तक रिसर्च कर एलियंस को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उनकी सटीक मौजूदगी का कोई पता नहीं लग पाया है. 

हालांकि, एलियंस की खोज को लेकर अब नया दावा सामने आया है. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल से बाहर एक ऐसे ग्रह की खोज कर ली है, जहां जीवन मौजूद है और वहां एलियंस की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इस ग्रह का नाम K2-18b है, जो हमारी पृथ्वी से करीब 120 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है. 

एलियंस की मौजूदगी के सबसे ज्यादा चांस

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने जिस ग्रह का पता लगाया है वहां एक 'हैरिटेबल जोन' यानी रहने लायक क्षेत्र भी पाया गया है, जहां जीवन की मौजूदगी की पूरी संभावना है. वैज्ञानिकों का कहना है कि वह 99.7 फीसदी आश्वस्त हैं कि उन्होंने अब तक जीवन की गतिविधि का सबसे अच्छा संकेत देखा है. यह ग्रह पृथ्वी के आकार से लगभग ढाई गुना बड़ा है. 

इंसान कैसे कर सकता है एलियंस से कॉन्टैक्ट?

लंबे समय से नासा और दुनिया की अन्य स्पेस एजेंसियां दूसरे ग्रहों पर एलियंस के अस्तित्व की खोज कर रही हैं. कई बार यूएफओ और दूसरे ग्रहों पर एलियंस की मौजूदगी के दावे भी किए जा चुके हैं, हालांकि, इन दावों की आज तक पुष्टि नहीं हो पाई. ऐसे में सवाल यह है कि अगर मान भी लिया जाए कि एलियंस सच में होते हैं तो इंसान उनसे संपर्क कैसे करेगा? क्या उनसे बात की जा सकती है? तो बता दें कि एलियंस से संपर्क करने की अभी तक कोई तकनीक विकसित नहीं हुई है और वैज्ञानिक लगातार इस पर काम कर रहे हैं. हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि एलियंस से क्वांटम कम्यूनिकेशन के जरिए संपर्क किया जा सकते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि क्वांटम कम्यूनिकेश सिस्टम में सूचनाओं का ट्रांसफर काफी तेज और सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है. ऐसे नेटवर्क अंतरिक्ष में भी काम कर सकते हैं. ऐसे में इस तरीके का इस्तेमाल का एलियंस से संपर्क स्थापत किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एस्टेरॉयड की टक्कर से जब खत्म हो गए थे डायनासोर तब भी बच गया था ये जीव, आज भी है मौजूद

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग या सौरव गांगुली, किस रिटायर्ड क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन?
सचिन-सहवाग या गांगुली, किस रिटायर्ड क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन?
Ethanol: कौन-सा देश सबसे ज्यादा बनाता है एथेनॉल, क्या वहां पेट्रोल में मिलाते हैं इसे?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बनाता है एथेनॉल, क्या वहां पेट्रोल में मिलाते हैं इसे?
Where Dying Is Banned: ये है दुनिया का ऐसा अनोखा शहर जहां मरना मना, सरकार ने लगा रखा है बैन
ये है दुनिया का ऐसा अनोखा शहर जहां मरना मना, सरकार ने लगा रखा है बैन
अपने नाम पर कैसे खुलवा सकते हैं सरकारी कॉलेज या अस्पताल, क्या करना होता है?
अपने नाम पर कैसे खुलवा सकते हैं सरकारी कॉलेज या अस्पताल, क्या करना होता है?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget