एक्सप्लोरर

क्या है 'फॉस्फोरस बम' जो रूस ने यूक्रेन पर दागा है, जानिए ये कितना खतरनाक होता है?

Russia Ukraine War: यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने उनके शहर पर फॉस्फोरस बम फोड़ा है. इस तरह के बम को आबादी वाले इलाके में इस्तेमाल करने पर पाबंदी है.

Phosphorus Bomb: रूस-यूक्रेन जंग अभी तक भी किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची है. रूस की ओर से यूक्रेन पर कई तरह से हमले किए गए हैं. इसी क्रम में अब यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने उसके शहर बखमुत पर फॉस्फोरस बम गिराया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी तबाही का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया क्या है. तबाही की ड्रोन से ली गई फुटेज में फॉस्फोरस बम की तबाही का मंज़र साफ देखा जा सकता है. वैसे तो जंग के दौरान आबादी वाले इलाके में इसका इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है. लेकिन रूस पर फॉस्फोरस बम गिराने के आरोप का यह मौका पहली दफा नहीं है. आइए जानते हैं कि आखिर ये फॉस्फोरस बम क्या है और कितना खतरनाक है.

क्या है फॉस्फोरस बम?

फॉस्फोरस एक मुलायम रवेदार केमिकल है. वैसे तो इसकी खरीदारी पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इससे बने बम के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाए गए हैं. ऑक्सीजन के सम्पर्क में आने पर फॉस्फोरस तेजी से जलने लगता है. इससे तेजी से चारों तरफ आग फैलती है. जिसमें से लहसुन की गंध आती है.

कितना खतरनाक है?

फॉस्फोरस का तापमान 800 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा होता है. धमाके के कारण इसके कण दूर तक फैल जाते हैं. इनके शरीर में पहुंचने या सम्पर्क में पर इंसान की जान भी जा सकती है. इसके धुएं से किसी भी इंसान का दम घुट सकता है. फॉस्फोरस से स्किन के इंटरनल टिश्यू बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं. इतना ही नहीं, यह अंदरूनी अंगों तक को भी नुकसान पहुंचाता है.

ऑक्सीजन से करता है रिएक्शन

इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के अनुसार, फॉस्फोरस का असर सैकड़ों किलोमीटर तक के दायरे में होता है. सबसे खौफनाक बात यह है कि ये बम तब तक जलते रहते हैं, जब तक कि उस जगह की ऑक्सीजन खत्म नहीं हो जाती. फॉस्फोरस के कण हमले वाले इलाके में मौजूद इंसानों के शरीर से चिपक जाते हैं और इसमें मौजूद फॉस्फोरिक पेंटोक्साइड केमिकल स्किन में मौजूद पानी से अभिक्रिया करके नुकसान पहुंचाता है.

फॉस्फोरस बम को लेकर नियम

1977 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुए कंवेंशन में वाइट फॉस्फोरस के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाए गए. जिसके तहत आमलोगों की मौजूदगी में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया. नियम के मुताबिक, फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल भीड़भाड वाले इलाके में करने पर इसकी गिनती रसायनिक हथियार में की जाएगी. 

यह भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, इसे खाने से पहले तो अमीर भी सौ बार सोचेगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget