एक्सप्लोरर

क्या रेड वाइन पीना वाकई स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, यहां पढ़ें पूरा सच

Red Wine Fact: रेड वाइन पीने से सेहत को फायदा होता है. लेकिन यह जरूरी है कि इसकी मात्रा को सीमित रखा जाए और इसका ज्यादा सेवन न किया जाए.

Red Wine: पिछले कुछ दशकों में वाइन को ये संज्ञा मिल चुकी है कि ये हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है. खासतौर से ऐसा रेड वाइन को लेकर कहा जाता है. कहा जाता है कि इसका संबंध लंबी उम्र और दिल की बीमारी का जोखिम कम करने से होता है. रेड वाइन को लेकर लोगों के जेहन में अलग-अलग तरह के सवाल चलते हैं. किसी को लगता है कि यह आम शराब की तरह हानिकारक है तो बहुत से लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं. इस आर्टिकल के जरिए हम आपके इस कन्फ्यूजन का जवाब देंगे और बताएंगे कि क्या रेड वाइन सेहत के लिए फायदेमंद है.

क्यों मानी जाती है सेहत के लिए फायदेमंद?
वाइन को सेहतमंद मानने के पीछे वजह पॉलीफिनोल है. इसमें पॉलीफिनोल नाम के केमिकल होते हैं. व्हाइट वाइन के मुकाबले रेड वाइन में पॉलीफिनोल दस गुना ज्यादा होते हैं. इटली के वैज्ञानिक अल्बर्टो बर्टेली ने पाया है कि एक लिमिटेड मात्रा में रेड वाइन का सेवन लोगों को दिल की बीमारी से दूर रखता है. बर्टेली सिर्फ खाने के साथ रोज 160 मिलीलीटर वाइन पीने की सलाह देते हैं.

वाइन से जुड़े ज्यादातर शोध पॉलीफिनोल रेसवेराट्रोल पर ही आधारित रहे हैं. रेसवेराट्रोल अंगूर के छिलके और बीजों में पाया जाता है. माना जाता है कि ये धमनियों में खून को पतला कर देता है और हाई ब्लड प्रेशर से बचाता है. बर्टेली के अनुसार, वाइन में कई केमिकल ऐसे होते हैं जो अल्झाइमर जैसी बीमारी से भी बचाते हैं.

रेड वाइन पीने से सेहत को फायदा
रेड वाइन पीने से सेहत को फायदा होता है. लेकिन यह जरूरी है कि इसकी मात्रा को सीमित रखा जाए और इसका ज्यादा सेवन न किया जाए. रेड वाइन से कई तरह के कैंसर की संभावना कम हो जाती है. इसके अलावा यह डिप्रेशन से भी बचाती है.

रेड वाइन पीने से दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है. इसके अलावा यह स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है . इससे स्किन में ग्लो आता है. रेड वाइन के अंदर आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी-6 और विटामिन सी पाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है. इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

ज्यादा पीना हानिकारक
ज्यादा मात्रा में और लत की तरह पीने पर यह सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है. इसलिए जरूरी है इसे लिमिट में रहकर कम मात्रा में ही पिया जाए. अगर आपके शरीर में पहले से ही किसी तरह की दिक्कत है तो बिना डॉक्टर से पूछे इसका सेवन न करें. हालांकि रेड वाइन में शराब की तुलना में एल्कोहल बहुत कम मात्रा में होता है.

किससे बनती है वाइन?
रेड वाइन अंगूर से बनाई जाती है. इसके लिए काले या लाल अंगूरों का उपयोग होता है. वाइन की रजिस्टर्ड शॉप पर अलग-अलग तरह की वाइन मिलती है. वाइन कई प्रकार की होती हैं. रेड वाइन के अलावा व्हाइट वाइन और रोज वाइन भी होती है.

यूं तो वाइन पीने के कई फायदे गिनाए जाते हैं. लेकिन, अभी भी अच्छा विकल्प इसे न पीना ही है. लेकिन, जिन लोगों को शराब ही पीनी है, उनके लिए रेड वाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है.

जरूरी बात!
रेड वाइन पीते समय ये ध्यान रखें कि इसे आप सेहत के लिए नहीं पी रहे हैं. बल्कि इसलिए पीते हैं क्योंकि आपको शराब पीने का शौक है. सेहत की बेहतरी के लिए शराब पीने के अलावा और भी बहुत से सेहतमंद विकल्प मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें -

कैसे पड़ा शराब की दुकान का नाम 'ठेका'?... बहुत कम लोग जानते हैं इसके पीछे की वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
Embed widget