एक्सप्लोरर

रात में फोटो खींचने पर आंखे लाल रंग की क्यों दिखती हैं? ये है इसकी वजह और ऐसे आएगी क्लियर फोटो

जब आंखों में ज्यादा रोशनी पड़ती है तो आंखों की पुतली छोटी रहती है और अंधेरे में पुतली फैल जाती है. लिहाजा आंख की पुतली रात के समय यह बड़ी हो जाती है और जैसे ही फ्लैश की रोशनी इनपर पड़ती है...

Red Eye Effect: कभी कभी ऐसा होता है कि किसी फंक्शन में या कहीं घूमने जाते हैं तो रात में फोटो खींचनी पड़ती है. दिन में सूरज की रोशनी में तो फोटो तो काफी सुंदर आ जाती है, लेकिन रात में अच्छी फोटो के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. कभी बैकग्राहउंड अच्छा नहीं आता तो कहीं लाइटिंग की दिक्कत रहती है. इन सबके अलावा, एक समस्या जो ज्यादातर लोगों के साथ रहती है और अच्छी से अच्छी फोटो को खराब कर देती है, वह है फोटो क्लिक करते वक्त फ्लैश लगने से आंखो का लाल हो जाना. मुश्किल से अगर कोई फोटो अच्छी आती भी है तो इसकी वजह से पूरी फोटो खराब लगने लगती है. लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह के साथ-साथ इससे बचने का तरीका भी बताएंगे,

ये है आंखे लाल दिखने की वजह
दरअसल, रात में फोटो क्लिक करने पर आंखों के लाल होने की वजह लाइट होती है. लाइट की वजह से ही आपकी आंखों का रंग चेंज हो जाता है. अब फ्लैश ऑन करके फोटो क्लिक की जाती है तो आंखे लाल हो जाती है. दरअसल, जब आंखों में ज्यादा रोशनी पड़ती है तो आंखों की पुतली छोटी रहती है और अंधेरे में पुतली फैल जाती है. लिहाजा दोपहर या दिन के समय जब सूरज की रोशनी रहती है तो आंख की पुतली छोटी होती है और रात के समय यह बड़ी हो जाती है. अंधेरे में फोटो क्लिक करवाने से पहले आंखों की पुतली चौड़ी रहती है और फ्लैश जलने पर पुतली को सिकुड़ना होता है, लेकिन फ्लैश बहुत जल्दी ऑन होकर ऑफ हो जाता है कि यह उतनी जल्द सिकुड़ नहीं पाती.

इस वजह से पूरी रोशनी आंख के अंदर जाती है और आंखों के पीछे का हिस्सा जो खून की वजह से लाल रंग का होता है, वो लाइट से चमकने लगता है. इसे Choroid कहते हैं. लाल रंग का होने और ऊपर लाइट पड़ने के कारण यह लाल रंग का चमकता है और फोटो में आंखे भी लाल रंग की दिखाई देती है.

ऐसे बचा जा सकता है
इसके लिए आपको लाइट बढ़ानी होगी, क्योंकि ज्यादा लाइन होने पर ये समस्या नहीं होती है. इसके अलावा, आप सीधे कैमरे में न देखकर कहीं और देखकर भी इससे बच सकते हैं या फिर फ्लैश हटाकर इससे बचा जा सकता है. हालांकि, अब बहुत से कैमरे और फोन में रेड आई का भी ऑप्शन आता है, जिसे ऑन करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Google और Internet का फुल फॉर्म क्या है? जानिए कुछ और फेमस शब्दों का पूरा अर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aurangzeb: औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
US Independence Day: अमेरिकी झंडे में 13 पट्टियां और 50 सितारे ही क्यों हैं? जानिए इसके लाल, सफेद और नीले रंग का असली मतलब
अमेरिकी झंडे में 13 पट्टियां और 50 सितारे ही क्यों हैं? जानिए इसके लाल, सफेद और नीले रंग का असली मतलब

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget