एक्सप्लोरर

Ratan Tata Death: रतन टाटा का अंतिम संस्कार कैसे होगा, जानें क्या हैं पारसी समुदाय में इसके नियम?

टाटा समूह के चेयरमेन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में चलिए चलिए जानते हैं कि आखिर पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार की क्या प्रक्रिया होती है.

Ratan Tata Death: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन ने देश को शोक में डुबा दिया है. उनके निधन के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. रतन टाटा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते थे. हालांकि बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू परंपराओं के अनुसार शमशान घाट में होगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि भारत के 'रत्न' को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. वहीं आज शाम चार बजे वर्ली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगाहालांकि पारसी धर्म में अंतिम संस्कार का तरीका बिल्कुल अलग होता है. चलिए जानते हैं कि पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है.

यह भी पढ़ें: चुनाव हारने या जीतने वाले उम्मीदवारों को कैसे मिलते हैं जमानत के पैसे वापस? ये है नियम

पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार की परंपरा

पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार की परंपराएं बहुत पुरानी और अनूठी हैं. इस समुदाय में शव को न तो जलाया जाता है और न ही दफनाया जाता है. पारसियों का मानना है कि मृत्यु के बाद शरीर को प्रकृति के पास लौटा देना चाहिए. इसीलिए वो अपने मृतकों को 'टावर ऑफ साइलेंस' या 'दखमा' नामक एक खास चीज बनाकर उसमें रखते हैं.

यह भी पढ़ें: Ratan Tata: मुंबई में महल जैसे घर 'बख्तावर' में रहते थे रतन टाटा, जानें एंटीलिया के मुकाबले यह कहां टिकता है?

क्या होता हैटॉवर ऑफ साइलेंस’?

टावर ऑफ साइलेंस एक खुली, गोल संरचना होती है, जिसके बीच में एक गड्ढा होता है. इस गड्ढे में मृतकों के शरीर को रखा जाता है. आसपास के पक्षी इन शवों को खा जाते हैं और इस तरह शरीर को प्रकृति के पास लौटा दिया जाता है. दरअसल पारसियों का मानना है कि आकाश, पृथ्वी और आग पवित्र हैं, इसलिए मृत शरीर को इनमें से किसी में भी नहीं मिलाया जाना चाहिए. पारसी समुदाय का यह तरीका पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें किसी तरह के रसायन या प्रदूषण का उपयोग नहीं होता है. हालांकि कम ही लोग अब इस पुरानी परंपरा को अपना रहे हैं.

कहां कर सकते हैं अंतिम दर्शन?

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित उनके घर लाया गया है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा. जहां सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा. बता दें कि यहीं साइरस मिस्त्री का भी अंतिम संस्कार हुआ था.

मुंबई पुलिस के सम्मान गार्ड टीम ने एबीपी न्यूज से बताया कि रतन टाटा को उनके घर के बाहर ही सलामी दी जाएगी. गौरतलब है कि मुंबई पुलिस बैंड में कुल 23 लोग होते हैं. 23 लोगों में से 21 लोग बैंड के अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हैं और दो गार्ड होते हैं. यहीं पर रतन टाटा के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ratan Tata: रतन टाटा को क्यों नहीं मिला था भारत रत्न, जानें उनके नाम पर देश-दुनिया के कौन-कौन से पुरस्कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
India Italy Trade Relations: इटली से क्या-क्या खरीदता है भारत, दोनों के बीच कितना ट्रेड?
इटली से क्या-क्या खरीदता है भारत, दोनों के बीच कितना ट्रेड?
अगर किसी देश में विपक्ष ही न रहे तो क्या होगा, कितना निरंकुश हो जाएगा शासन?
अगर किसी देश में विपक्ष ही न रहे तो क्या होगा, कितना निरंकुश हो जाएगा शासन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget