एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा चाय पीते हैं इस मुस्लिम मुल्क के लोग, यहां सालभर में एक शख्स पी लेता है इतनी चाय

चीन और भारत जो दुनिया में सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन करते हैं, वो टॉप 10 में भी नहीं हैं. भारत तो टॉप 20 में भी नहीं है. चीन जहां इस लिस्ट में 19वें नंबर पर है, वहीं भारत 23वें नंबर पर है.

भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है. कुछ लोग तो इसके इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें ये सो कर उठने के तुरंत बाद बेड पर ही चाहिए होती है. आप चाय को भारत का सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ कह सकते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में चाय सबसे ज्यादा कहां पी जाती है. ऊपर हेडलाइन में लिखा है कि सबसे ज्यादा चाय एक मुस्लिम देश में पी जाती है, अगर आप सोच रहे हैं कि वह मुस्लिम देश भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान है तो आप गलत हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि चाय का इतिहास कितना पुराना है.

सबसे ज्यादा चाय कहां पी जाती है

अगर आप चाय के प्रोडक्शन की बात करेंगे तो दुनिया में भारत इसमें दूसरे नंबर पर है. जबकि, चीन पहले नंबर पर. लेकिन जब बात चाय की खपत की हो तो इसमें बाजी तुर्किए मार जाता है. दरअसल, तुर्किए में चाय की खपत सबसे ज्यादा है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, तुर्किए में प्रति व्यक्ति सालाना चाय की खपत 3.16 किलो है. वहीं चाय के उत्पादन में तुर्किए का स्थान दुनिया में 5वां है. चाय की खपत में दूसरे नंबर पर आयरलैंड है. यहां प्रति व्यक्ति सालाना चाय की खपत 2.19 किलो है. जबकि, तीसरे नंबर पर ब्रिटेन है.

ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति चाय की खपत 1.94 किलो है. वहीं पाकिस्तान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. यहां चाय की खपत प्रति व्यक्ति 1.50 किलो है. सबसे बड़ी बात कि चीन और भारत जो दुनिया में सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन करते हैं, वो टॉप 10 में भी नहीं हैं. भारत तो टॉप 20 में भी नहीं है. चीन जहां इस लिस्ट में 19वें नंबर पर है, वहीं भारत 23वें नंबर पर है. चीन में प्रति व्यक्ति सालाना चाय की खपत 0.57 किलो है. वहीं भारत में चाय की सालाना खपत प्रति व्यक्ति 0.32 किलो है.

चाय का इतिहास क्या है

कहा जाता है कि चाय का इतिहास आज से लगभग 4800 साल पुराना है. चाय के आविष्कार को लेकर एक कहानी ये है कि 2732 ई.पू. में चीन में एक शासक हुआ करता था शेन नुंग. सर्दी का मौसम था और वह अपने बगीचे में आराम से धूप सेंक रहा था. उसे जब प्यास लगी तो उसने अपने नौकर से गर्म पानी देने को कहा. नौकर उसके लिए पानी गर्म कर रहे थे कि अचानक से उसमें एक पत्ती आकर गिर गई. लोगों का उस पर ध्यान नहीं गया और राजा ने वह पानी पी लिया.

लेकिन इस बार पानी का स्वाद अलग था और उसका रंग भी. इस पेय को पीने के बाद राजा अपने अंदर स्फूर्ति महसूस कर रहा था. जब गर्म पानी का बर्तन देखा गया तो इसमें एक पत्ती थी, जिसके झाड़ बगीचे में उगे हुए थे. कहा जाता है कि इसके बाद से ही चीन में सभी लोग इस पत्ती को उबाल कर पीने लगे और बाद में ये चाय के नाम से पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गई.

ये भी पढ़ें: कितनी सेफ होती हैं बुलेट प्रूफ जैकेट? किस बंदूक की गोली से होता है सबसे ज्यादा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?
छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा? जिस पर ट्रोल हुआ पटना HC
छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा? जिस पर ट्रोल हुआ पटना HC
Elephant Memory: कितनी लंबी होती है हाथियों की याददाश्त, जानें ये दुश्मन को क्यों नहीं भूलते?
कितनी लंबी होती है हाथियों की याददाश्त, जानें ये दुश्मन को क्यों नहीं भूलते?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक को क्यों मिला था रैमन मैग्सेसे, जानें उन्होंने किन-किन चीजों का किया आविष्कार?
सोनम वांगचुक को क्यों मिला था रैमन मैग्सेसे, जानें उन्होंने किन-किन चीजों का किया आविष्कार?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget