एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में जीते दो मेडल, जानें ऐसा पहले किसने किया?

Manu Bhaker 2nd Medal In Paris Olympics 2024: मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं, इस बीच चलिए जानते हैं कि पहली बार ऐसा करने वाला व्यक्ति कौन था.

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल अपने नाम कर लिया है. इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. इस इवेंट में मनु के साथ उनकी टीम में सरबजोत सिंह शामिल थे. इसके साथ ही वो एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. इस बीच चलिए जानते हैं कि ऐसा पहली बार किसने किया था.

शूटिंग में जीते दोनों मेडल

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह का मंगलवार को 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन से मुकाबला किया. भारतीय जोड़ी ने इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. बता दें ये पेरिस ओलंपिक में भी भारत का दूसरा मेडल है. साथ ही ये दोनों ही मेडल भारत ने ये दोनों मेडल शूटिंग में ही जीते हैं. मनु भाकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

ऐसा पहले किसने किया?

मनु भाकर से पहले ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अलग-अलग इवेंट में दो मेडल जीते हैं. पहले सुशील कुमार ने 2008 और 2012 में कुश्ती में मेडल अपने नाम किए थे. इसी तरह स्टार शटलर पीवी सिंधु ने 2016 और 2020 में मेडल जीते थे, लेकिन मनु भाकर पहलवान सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु को पीछे छोड़ते हुए इस मामले में आगे बढ़ निकल हैं. दरअसल उन्होंने अपने दोनों मेडल एक ही ओलंपिक में जीते हैं. वहीं सुशील और सिंधु ने अपने मेडल अलग-अलग ओलंपिक में जीते थे. इस तरह मनु भाकर का नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है.

इससे पहले शेंग लिहाओ ने चाइना के लिए ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे, इसके अलावा ऐसा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई तैराक मोली ओ'कैलाघन भी ये कारनामा कर चुकी हैं.                                                                                                                 

यह भी पढ़ें: Wayanad Landslide: भूस्खलन से हर साल इतने लोगों की होती है मौत, सबसे ज्यादा प्रभावित है ये राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget