एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को मिलेंगे चीन के ये खतरनाक फाइटर विमान, राफेल के मुकाबले कितने ताकतवर?

How Powerful J35 Fighter Jet From Rafael: पाकिस्तान, चीन से जे-35 फाइटर जेट लेने जा रहा है, जिसकी तेजी से चर्चा हो रही है. चलिए जानें कि यह राफेल के मुकाबले कितना ताकतवर है.

पाकिस्तान के जिगरी दोस्त चीन से उसे जे-35 स्टील्थ फाइटर जेट विमान जल्द मिलने वाला है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार भारत के साथ हुए सीजफायर के तुरंत बाद चीन पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने ड्रैगन से जे-35 लड़ाकू विमान सौदे को लेकर बातचीत की गई. इसमें खरीद की शर्तें और कीमतें भी शामिल हैं. पाकिस्तान भले ही जल्दबाजी में हो और चीन से जल्दी-जल्दी इन विमानों को लेना चाहता हो, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो 2029 से पहले इन जेट विमानों की डिलीवरी मुश्किल है. वहीं भारत ACMA परियोजना 2035 तक पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को सेना में शामिल करने की ओर है. लेकिन चीन का जे-35 लड़ाकू विमान राफेल से कितना ताकतवर है. 

चीन के J-35 से कितना ताकतवर होगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के पास पहले से चीन के सबसे एडवांस्ड जेट्स में से एक जे-10 है, लेकिन अब चीन इस दोस्ती को और गहरा करते हुए पाक को जे-35 सौंपना चाहता है. जे-35 एक सिंगल सीटर, डबल इंजन विमान है. यह सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में काम करता है. यह एक स्टेल्थ, मल्टी-रोल फाइटर जेट है. चीन ने इस विमान को अमेरिका के फाइटर जेट एफ-35 लाइटनिंग को काउंटर करने के लिए डिजाइन किया है. पाकिस्तान इसके जरिए भारत के लड़ाकू विमान मिराज-2000, राफेल और Su-30MKI को चुनौती देने की फिराक में है. 

J-35 की खासियत

चीन का J-35 समुद्री लड़ाई में सक्षम है, इसमें रडार को भी चकमा देने की क्षमता है. J-35 आधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम से बना है, जिसमें पेलोड के लिए इंटरनल हथियार हैं. इसमें लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइल क्षमता है, साथ ही यह मॉर्डन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस है. 

राफेल की खासियत

राफेल हवा में सिर्फ 28 किमी प्रति घंटे की बहुत धीमी रफ्तार के साथ-साथ 1915 किमी/घंटे की तेज रफ्तार भी पकड़ सकता है. ये न सिर्फ हवा से हवा में मार कर सकता है, बल्कि हवा से जमीन में भी मार कर सकता है. राफेल की स्पीड एफ-16 और जे-20 से कम है, लेकिन इसकी एक्यूरेसी इसे ज्यादा मारक बनाती है. राफेल में डीएच (टू-सीटर) और राफेल सिंगल सीटर, दोनों डबल इंजन, डेल्टा विंग, सेमी स्टील्थ कैपेबिलिटीज के साथ यह चौथी जेनरेशन का फाइटर जेट है. इसके जरिए परमाणु हमला भी किया जा सकता है जिसमें चीन का जे-35 सक्षम नहीं है. 

यह भी पढ़ें: एशिया के इन देशों में वर्क फ्रॉम होम का चलन सबसे कम, जानें चीन-जापान और कोरिया का हाल

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Midterm Elections 2026: US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
US में कौन-कौन से राष्ट्रपति हारे थे मिडटर्म चुनाव, क्या हुआ था उनका हाल?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
How Loco Pilot Knows Platform: लोको पायलट को कैसे पता लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर लेनी है ट्रेन?
लोको पायलट को कैसे पता लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर लेनी है ट्रेन?
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget