एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में खाने को नहीं मिल रहा आटा... तेल, मसाले भी हुए महंगे! यहां देखें- क्या हैं घर के सामान के रेट?

पाकिस्तान में आटे को लेकर स्थिति बिगड़ गई है और अभी आटे की भारी किल्लत है. पाकिस्तान में ना सिर्फ आटा बड़ी मुश्किल से मिल रहा है जबकि काफी महंगा भी मिल रहा है.

पाकिस्तान से आ रही खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में आटे को लेकर स्थिति काफी बिगड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि लोगों को आसानी से आटा भी नसीब नहीं हो रहा है और आटा खरीदने के लिए काफी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं. हालात इतने खराब हैं कि आटे को लेकर हुई धक्कामुक्की में एक शख्स की मौत भी हो गई है. वहीं, आटे की कीमतें भी काफी ज्यादा बढ़ गई है और पाकिस्तान के कई शहरों में 150 रुपये किलो के हिसाब से लोग आटा खरीद रहे हैं और सब्सिडी वाले आटे के रेट भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे गरीब व्यक्तियों को भी महंगे दाम में आटा खरीदना पड़ रहा है. 

वैसे सिर्फ आटा ही नहीं, पाकिस्तान में हर एक सामान के भाव आसमान छू रहे हैं और पाकिस्तान की जनता बढ़ती महंगाई से काफी परेशान है. तो जानते हैं कि पाकिस्तान में डेली काम में आने वाले सामानों के रेट कहां पहुंच गए हैं और फिर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां भारत से कितनी ज्यादा महंगाई है... 

क्या है आटे की स्थिति?

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से ठीक नहीं है और अब खाने-पीने के सामान की किल्लत भी होने लगी है. ताजा उदाहरण आटे का है. पाकिस्तान में आसानी से आटा नहीं मिल रहा है और इस वजह से आटे के रेट काफी ज्यादा हो गए हैं. आटा खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही है और एक शख्स की तो आटा खरीदने को लेकर मौत भी हो गई है. अब पाकिस्तान में आटा मिलों ने प्रति मन आटे के दाम बढ़ा दिए गए हैं और कई जगह पर आटा 150 रुपये किलो में मिल रहा है. बताया जा रहा है कि सस्ता आटा मिलने की खबर के साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और समय पर आटा ना मिलने से लोग काफी परेशान है. 

और सामान के क्या हैं भाव?

अगर अन्य सामान के भाव की बात करें तो उनके रेट भी काफी ज्यादा हो गए हैं. पाकिस्तान की एक सरकारी वेबसाइट पर दी गई सामानों की प्राइज बताती है कि अभी पाकिस्तान में कितनी महंगाई है. हम आपको बता रहे हैं कि पाकिस्तान में सरकार के हिसाब से क्या भाव चल रहे हैं और हकीकत में इससे भी ज्यादा रेट होने के अनुमान हैं... 

अमरूद -100-180 प्रति किलो

आटा- 130 रुपये प्रति किलो

मैदा- 130 रुपये किलो

सूजी- 115 रुपये किलो

अंगूर- 300 रुपये किलो

चावल- 155-172 रुपये किलो

आलू- 40-50 रुपये किलो

अरबी- 120 रुपये किलो

दाल- 205 रुपये किलो

मूंग- 155-172 रुपये किलो

चना दाल- 142-210 रुपये किलो

बेसन- 125-165 रुपये किलो

लहसून- 300-320 रुपये किलो

टमाटर- 50-65 रुपये किलो

प्याज- 180-220 रुपये किलो

चीनी- 88 रुपये किलो

दूध- 110-160 रुपये किलो

गुड़- 80-120 रुपये किलो

घी- 1800-2500 रुपये किलो

तेल- 480-488 रुपये किलो

केले- 70-130 रुपये प्रति दर्जन

यह भी पढ़ें- इससे ज्यादा गिरा तापमान तो हो सकती है मौत! जानिए इंसान कितनी ज्यादा ठंड झेल सकता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
Monsoon Session 2026: राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
National Emergency India: 1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?
1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget