एक्सप्लोरर

Pakistan Discover Huge Gold: पाकिस्तान की इस नदी में मिला हजारों करोड़ का खजाना, भारत से क्या है कनेक्शन?

Pakistan Discover Huge Gold: गरीबी से जूझते पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. खबर है कि पाकिस्तान ने नदी से करोड़ों का सोना खोज लिया है. उम्मीद की जा रही है कि इससे वहां की गरीबी दूर हो जाएगी.

Pakistan Discover Huge Gold: पाकिस्तान को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहां के लोग खाने-पीने के लिए मोहताज हैं. आटे, दाल और सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं. उस देश में गरीबी बढ़ती ही जा रही है. लेकिन इसके बीच पाकिस्तान को एक अलादीन का चिराग मिल गया है. ये चिराग है पाकिस्तान की एक नदी, जो कि सोना उगल रही है. इस नदी में सोने के विशाल भंडार की खोज की गई है. पाकिस्तानी मीडिया Dawn News की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये जानकारी मिली है. 

पाकिस्तान के लिए संजीवनी बूटी है ये सोना

इस रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान ने सिंधु नदी में विशाल सोने के भंडार की खोज की है.  जिसकी कीमत करीब 80,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पाकिस्तानी प्रांत के पंजाब में अटक जिले में गवर्नमेंट ने सर्वे कराया. इस सर्वे के आधार पर इस सोने को वहां से निकालने का प्लान बनाया जा सकता है, जो कि आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए संजीवनी साबित हो सकता है. इस खनन परियोजना का नेतृत्व सरकारी इंजीनियरिंग सेवा कंपनी नेशनल इंजीनियरिंग सर्विसेज पाकिस्तान (NESPAK) और पंजाब का माइन एंड मिनरल्स विभाग करेगा. 

नीलामी की हो रही तैयारी

Dawn News के हवाले से कहा गया कि NESPAK के प्रबंध निदेशक जरगाम इसहाक खान का कहना है कि सिंधु नदी के किनारे बसे अटक जिले में नौ प्लेसर (जमा हुआ खनिज) गोल्ड ब्लॉक्स की नीलामी की बोली तैयार की जा रही है और लेनदेन परामर्श सेवाओं के लिए परामर्श लिया जा रहा है. 

भारत से क्या है कनेक्शन

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि ये सोना हिमालय (भारत) से सिंधु नदी के जरिए बहकर पाकिस्तान के क्षेत्र में जमा हुआ है. बंटवारे के पहले ये हिस्सा भारत में शामिल था, लेकिन अब ये पाकिस्तान में चला गया है. ये सोना नदी में छोटे-छोटे टुकड़ों में पाया जाता है. लगातार बहने के कारण इसके कण चपटे या फिर गोल हो चुके हैं. रिपोर्ट की मानें तो सिंधु नदी को बहुमूल्य धातुओं का भंडार माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Income: पाकिस्तान में कितने लोग कमाते हैं 1 लाख रुपये के ऊपर, जानें यहां कितने लखपति?
पाकिस्तान में कितने लोग कमाते हैं 1 लाख रुपये के ऊपर, जानें यहां कितने लखपति?
जब भारत में भी हैं तेल के कुएं तो विदेश से क्यों मंगाता है क्रूड ऑयल, क्या है जरूरत?
जब भारत में भी हैं तेल के कुएं तो विदेश से क्यों मंगाता है क्रूड ऑयल, क्या है जरूरत?
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
Dark Transit: क्या है डार्क ट्रांजिट? जिससे समंदर में अचानक गायब हो जाता है जहाज, ईरानी नेवी को ऐसे ही दिया जा रहा चकमा
क्या है डार्क ट्रांजिट? जिससे समंदर में अचानक गायब हो जाता है जहाज, ईरानी नेवी को ऐसे ही दिया जा रहा चकमा

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget