एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हालात हुए खराब, एयर क्वालिटी इंडेक्स 2000 के पार, कई जगह लगाना पड़ा लाॅकडाउन

Pakistan Air Quality Index: पाकिस्तान सरकार को एयर पोल्यूशन के चलते सात शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है. चलिए आपको बताते हैं कितना खतरनाक है इस वक्त पाकिस्तान में सांस लेना. 

Pakistan Air Quality Index: नवंबर में जब दिवाली के समय भारत में ठंड की दस्तक होती है. तो पॉल्यूशन का लेवल भी बढ़ जाता है. इन्हीं महीनों में पिछले कुछ सालों में पराली भी जलाई जाती रही है. और दिवाली पर पटाखे भी, इस वजह से भी एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ जाता है. भारत में फिलहाल AQI का स्तर उतना नहीं बढ़ा है. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में हालात बेहद खराब हो चुके हैं.

दिल्ली में जहां फिलहाल एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के करीब है. वहीं पाकिस्तान की बात की जाए तो यह 2000 को क्रॉस कर चुका है. जो कि काफी भयावह है. आलम यह है कि पाकिस्तान सरकार को एयर पोल्यूशन के चलते सात शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है. चलिए आपको बताते हैं कितना खतरनाक है इस वक्त पाकिस्तान में सांस लेना. 

मुल्तान में AQI 2000 के पार

पाकिस्तान की हवाओं में इन दिनों जहर घुल चुका है. पाकिस्तान की हवा की गुणवत्ता का स्तर इस समय सबसे बुरे लेवल पर पहुंच चुका है. पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 2135 दर्ज किया गया है. जो कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO के मानकों के हिसाब से 189 गुना ज्यादा है. बता दें और क्वालिटी इंडेक्स अगर 300 से ऊपर होता है तो उसे खतरनाक माना जाता है.

यह भी पढे़ं: यूपी में कोई लड़की मेल जिम ट्रेनर रखना चाहे तो क्या वो ऐसा कर सकती है? जान लें जवाब

तो 2000 के ऊपर का एयर क्वालिटी इंडेक्स कितना खतरनाक होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. मुल्तान के अलावा लाहौर का एक AQO काफी खराब है. लाहौर में AQI 676 तक के स्तर तक पहुंच गया है. गुरुवार को AQI लेवल 784 पर पहुंच गया था. जिस वजह से लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया था.

यह भी पढे़ं: ठंड में रजाई से बाहर क्यों नहीं निकल पाते हैं आप? जान लें इसके पीछे का कारण

सात शहरों में लगाया गया लाॅकडाउन

पाकिस्तान में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है.  इसी वजह से पंजाब प्रांत की सरकार ने सात शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है. शहरों के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल बंद कर दिए गए हैं. पंजाब प्रांत की सरकार ने भारी स्मोग की वजह से 8 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक एम्यूजमेंट पार्क, स्कूल, म्यूजियम सभी बंद कर दिए हैं, सरकार का यह फैसला लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद ,शेखुपुरा, कसूर, ननकाना साहिब गुजरांवाला और जिन जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा हुआ है वहां लागू किया गया है. 

यह भी पढे़ं: घर के बाहर लगी तार में कितना करंट होता है, क्या इसके झटके से बच सकता है इंसान?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget