एक्सप्लोरर

भारत की ‘निर्भय’ या पाकिस्तान की ‘अब्दाली’, जानें किसकी मिसाइल मचा सकती है भयानक तबाही

Missile Power Of India And Pakistan: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच बीचे दिन पाकिस्तान ने एक मिसाइल का परीक्षण किया है. चलिए जानें कि भारत और पाक के पास कितनी मिसाइलें हैं.

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान भारत को लगातार गीदड़भभकियां दे रहा है कि परमाणु हमला कर देंगे और पानी के बदले खून बहेगा. दरअसल जब से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा लिए हैं, तब से पाक बौखलाया हुआ सभी से मदद मांग रहा है और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है. लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले लेने पर अडिग है. पीएम मोदी से सेना को खुली छूट दे दी है कि और कहा है कि आप कार्रवाई करें. भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करके और आग में घी डालने का काम किया है. 

आइए फिर जान लेते हैं कि पाकिस्तान की अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल में ज्यादा दम है या फिर भारत की निर्भय और प्रलय में. 

पाकिस्तान का मिसाइल परीक्षण

पाकिस्तान ने ऐसा दावा किया है कि उसने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. रिपोर्ट की मानें तो यह परीक्षण सोनमियानी रेंज में किया गया है. इस मिसाइल की रेंज 450 किलोमीटर बताई जा रही है. इस मिसाइल परीक्षण को उकसावे की कार्रवाई माना जा रहा है. 

अब्दाली में कितना है दम

अब यह भी जान लेते हैं कि अब्दाली बैलिस्टिक में आखिर कितना दम है. इस मिसाइल को हत्फ-2 के नाम से भी जाना जाता है. इसको पाकिस्तान के अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग ने बनाया है. आधुनिक नैविगेशन सिस्टम से लैस यह मिसाइल सटीक निशाना लगाने में सक्षम बताई जा रही है. इसकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर है, लेकिन यह न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम नहीं है.

भारत के पास कितनी ताकतवर मिसाइलें

अब भारत की ताकतवर मिसाइलों की भी बात कर लेते हैं. भारत के पास ब्रह्मोस, हाइपरसोनिक मिसाइल, अग्नि-v, निर्भय, प्रलय, पृथ्वी-2, S-200 जैसी खतरनाक मिसाइलें हैं. भारत की सबसे घातक मिसाइल अग्नि-v है, जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर से 8000 किलोमीटर तक है. अग्नि-V और 3500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 एसएलबीएम मिसाइलें भी पाकिस्तान का खात्मा करने के लिए काफी हैं. अग्नि-V तो सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. इसके जरिए तो एक टन परमाणु हथियार ले जाया जा सकता है. 

भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमान

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स की मानें तो भारत के पास कुल विमानों की संख्या 2229 है. वहीं पाकिस्तान के पास विमान 1399 हैं. भारत के पास कुल लड़ाकू विमान 513 हैं, वहीं पाकिस्तान के पास ये 328 हैं. भारत के पास सबसे अत्याधुनिक राफेल फाइटर विमान भी है. 

यह भी पढ़ें: देश में सिर्फ अमूल और मदर डेरी ही नहीं, ये कंपनियां भी बेचती हैं मिल्क प्रॉडक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
Delhi Air Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget