एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में सबसे ज्यादा इस राज्य के लोगों ने गंवाई जान, जानें कहां-कहां से छुट्टियां मनाने पहुंचे थे लोग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है. जानते हैं कि कहां-कहां से लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे थे और किस राज्य के लोगों की सबसे ज्यादा मौत हुई.

भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला पहलगाम इस वक्त खामोश है, सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और वादियों की रौनक गायब हो चुकी है. इसकी वजह है आतंकियों की कायराना हरकत. 22 अप्रैल की सुबह यहां हमेशा की तरह पर्यटकों से गुलजार थी. कोई खाने के मजे ले रहा था तो कोई घुड़सवारी कर रहा था. लेकिन दोपहर में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 26 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. वादी कि खिलखिलाहट अचानक से चीत्कार में बदल गई पीछे रह गए गम और दर्द के निशां. 

खौफनाक था वो मंजर

खौफ से कुछ वक्त के लिए खामोश हुई बैसरन घाटी में रोने-चीखने की आवाजें आने लगीं. महिलाएं बचा लेने की गुहार लगाती हुई चीख रही थीं. जिसको जहां रास्ता मिला वो वहां से बेबस होकर बचकर भागने की कोशिश कर रहा था. किसी की गर्दन से खून रिस रहा था तो किसी के चेहरे पर खून के छीटें थे. लेकिन खूनी भेड़िए बनकर आतंकी ने तमाम निहत्थे और बेसहारा लोगों को मौत की नींद सुला दिया. किसी की अभी-अभी शादी हुई थी और वो कपल हनीमून मनाने गया था, तो कोई अपनी पत्नी और परिवार के साथ घूमने के लिए आया था. 

रोंगटे खड़े कर रहे वीडियो

सोशल मीडिया पर इस कायराना हमले के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. हाथों में लाल चूड़ा पहने हरे घास पर बेसुध बैठी एक युवती के आंसू दिल दहला देंगे. उसके पति का शव वहां पड़ा हुआ था और वो बेबस सी इस आस में बैठी थी कि शायद उसका पति उठ जाए. वह वहां मौजूद लोगों से मदद मांग रही थी कि मेरे पति को बचा लो. वहीं एक और महिला अपने पति के बहते खून पर स्टोल बांधकर उसे रोकने की कोशिश कर रही थी और मदद मांग रही थी. 

इसी बीच जान लेते हैं कि इस हमले में सबसे ज्यादा किस राज्य के लोगों को आतंकियों ने हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया और कुल कितने मरे.

नाम  राज्य
सुशील नाथयाल इंदौर
सैयद आदिल हुसैन शाह  पहलगाम
हेमंत सुहास जोशी मुंबई
विनय नरवाल हरियाणा
अतुल श्रीकांत मोनी  ठाणे
नीरज उधवानी उत्तराखंड
बिटान अधिकारी कोलकाता
सुदीप न्योपाने नेपाल
शुभम द्विवेदी कानपुर, उत्तर प्रदेश
प्रशांत कुमार सतपति उड़ीसा
मनीष रंजन बिहार
एन. रामाचंद्रा केरल
संजय लक्ष्मण लाली मुंबई
दिनेश अग्रवाल  चंडीगढ़
समीर गौहर कोलकाता
दिलीप दासिल मुंबई
जे. सचचंद्र विशाखापत्तनम
मधुसूदन सोमिसेट्टी बेंगलुरु
संतोष  महाराष्ट्र
मंजुनाथ राव कर्नाटक
कस्तूरबा गवनोटे महाराष्ट्र
भारत भूषण  बेंगलुरु
सुमित परमार गुजरात
यतेश परमार  गुजरात
तागेहेलिंग अरुणाचल प्रदेश
शैलेशभाई सूरत

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
Khan Market History: दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget