एक्सप्लोरर

100 पाकिस्तानी गिनोगे तो 40 मिलेंगे भूखे, जानें पड़ोसी मुल्क में कितने लोग गरीबी की रेखा के नीचे?

विश्व बैंक के आंकड़ों को देखें तो पाकिस्तान में गरीबी और भुखमरी की वजह से हालत काफी खराब है. यहां की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है.

Pakistan Poverty Rate: भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद टेंशन बनी हुई है. भारत के हवाई हमलों से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है और वह भारत को लगातार सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर डाला है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीधी जंग के आसार बढ़ गए हैं. भारत से युद्ध पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. दरअसल, पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक बदहाली की कगार पर खड़ा है, ऐसे में भारत के साथ जंग पाकिस्तान को सड़क पर ला सकती है. 

बीते कुछ सालों में पाकिस्तान की हालत बद से बदतर हुई है. पाकिस्तान कंगाली की कगार पर खड़ा है, यहां महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और देश की जनता आटा-दाल जैसी रोजमर्रा की जरूरत के लिए मोहताज है. पाकिस्तान में गरीबी का आलम यह है कि 100 पाकिस्तानियों में 40 से ज्यादा लोग आपको भूखे मिलेंगे. भारत के साथ जंग के आसार के बीच चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान में गरीबी का आलम क्या है और यहां कितने लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं. 

100 में से 40 भूखे

विश्व बैंक के आंकड़ों को देखें तो पाकिस्तान में गरीबी और भुखमरी की वजह से हालत काफी खराब है. आंकड़ों के मुताबिक,पाकिस्तान की करीब 40 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है. बीते साल अक्टूबर में जारी आंकड़ों में कहा गया था कि 2024 में पाकिस्तान की गरीबी दर बढ़कर 40.5 पहुंच गई थी और अतिरिक्त 2.4 मिलियन लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं. मौजूदा समय में पाकिस्तान के 9.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं और भारतीय करेंसी के हिसाब से लोगों की रोजाना कमाई 300 रुपये से भी कम हो गई है. 

खाली हो रहा पाकिस्तान का खजाना

पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि उसका सरकारी खजाना लगातार खाली हो रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हो चुका है और पाकिस्तान अपने लोगों को रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराने के लिए भी चीन और विश्व बैंक से मिलने वाले कर्ज पर निर्भर है. ऐसे में पाकिस्तान का भारत के साथ जंग लड़ना उसकी आर्थिक हालत को और भी खराब कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: क्या अनपढ़ और जाहिल है पाकिस्तान का हर तीसरा इंसान, जानें कितना लाचार हमारा पड़ोसी मुल्क?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिला सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिला सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अलावा जंतर-मंतर पर अनशन पर कौन-कौन बैठा, जान लीजिए सभी के नाम
सोनम वांगचुक के अलावा जंतर-मंतर पर अनशन पर कौन-कौन बैठा, जान लीजिए सभी के नाम
Plastic Currency India: क्या नकली नहीं बनाई जा सकती प्लास्टिक करेंसी? इस तरह के नोट लाने से क्या होगा फायदा
क्या नकली नहीं बनाई जा सकती प्लास्टिक करेंसी? इस तरह के नोट लाने से क्या होगा फायदा
International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget