एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं? फांसी की सजा का सामना कर रही निमिषा प्रिया का गुनाह क्या है, उसे बचाना क्यों मुश्किल है

ट्रायल कोर्ट के फैसले को निमिषा ने यमन के सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया. सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी सजा बरकरार रखी. निमिषा ने यमन के राष्ट्रपति से माफी की गुहार लगाई, लेकिन इस अपील को ठुकरा दिया गया.

यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया इन दिनों चर्चा में हैं. निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा सुनाई गई है. फांसी की तारीख 16 जुलाई मुकर्रर की गई है. इस बीच भारत में कई संगठन व विपक्ष के नेता निमिषा प्रिया के मामले में भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि भारत सरकार को मामले में हस्तक्षेप कर निमिषा प्रिया को वापस लाना चाहिए. ऐसे में पहले यह समझना जरूरी है कि निमिषा प्रिया यमन की जेल में क्यों बंद हैं? उन पर आरोप क्या हैं? और भारत सरकार द्वारा उन्हें बचाना इतना मुश्किल क्यों है? 

2008 में पहुंची थीं यमन

केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया 2008 से यमन में हैं. वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यमन पहुंची थीं और यहां नर्स के रूप में काम कर रही थीं. हालांकि, 2011 में वह केरल वापस लौटीं और टॉमी थॉमस से शादी कर ली. शादी के बाद निमिषा प्रिया अपने पति के साथ यमन वापस लौट गईं. इस बीच दोनों की एक बेटी भी हुई. हालांकि, 2014 में छिड़े गृह युद्ध में निमिषा के पति टॉमी थॉमस अपनी बेटी के साथ केरल वापस लौट आए, लेकिन निमिषा यमन में ही रहीं. 

2015 में खोला अपना क्लीनिक

निमिषा प्रिया ने 2015 में यमन के सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी छोड़कर एक लोकल बिजनेसमैन तलाल अब्दो मेहदी से शादी कर ली और उनके साथ पार्टनरशिप में खुद का एक क्लीनिक खोला. यमन के अदालती दस्तावेजों के अनुसार, जुलाई 2017 में निमिषा प्रिया ने तलाल अब्दो मेहदी को बेहोश कर उनकी हत्या कर दी और एक अन्य नर्स के साथ मिलकर उनके शरीर के कई टुकड़े कर उसे पॉलीथीन में भरकर जमीन में एक टैंक में डाल दिया. जब मेहदी की हत्या का राज खुला तो निमिषा की गिरफ्तारी हुई. 

कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

यमनी नागरिक की हत्या का मामला कोर्ट पहुंचा, जहां निमिषा ने हत्या की बात कबूल की. यमन की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई, जिसे निमिषा ने यमन के सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी सजा को बरकरार रखा. इसके बाद निमिषा ने यमन के राष्ट्रपति से माफी देने की अपील की, लेकिन इस अपील को ठुकरा दिया गया. अब निमिषा की फांसी की तारीख भी मुकर्रर कर दी गई है. 

निमिषा को बचाना क्यों मुश्किल? 

यमन में हत्या के जुर्म में मौत की सजा का प्रावधान है. हालांकि, यहां का कानून इस्लामी कानून के अनुसार चलता है, जिसमें ब्लड मनी देकर दोषी को बचाया जा सकता है. दरअसल, ब्लड मनी वह रकम है जो मृतक के परिवार को आरोपी की ओर से मुआवजे के तौर पर दी जाती है. अगर मृतक का परिवार ब्लड मनी लेने के लिए राजी हो जाता है, तो फांसी की सजा माफ की जा सकती है. हालांकि, मेहदी के परिवार ने ब्लड मनी लेने से इनकार कर दिया, जिससे उन्हें बचाने का आखिरी विकल्प भी खत्म हो गया. इस तरह उन्हें बचाने के सारे लीगल प्रयास विफल होते गए. 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम होकर हिंदू नाम से ढाबा चलाना क्या गैरकानूनी, इस मामले में क्या कहता है कानून? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget