एक्सप्लोरर

Nepal Gen-Z Protest: भारत में ज्यादा जेन जी या नेपाल में, जानें किस देश में GEN-Z की कितने फीसदी आबादी?

Nepal Gen-Z Protest: इस वक्त Gen-Z बड़े सुर्खियों में हैं. नेपाल में तो इन्होंने ही बवाल मचाकर रखा हुआ है. चलिए जानें कि भारत या फिर पड़ोसी देश नेपाल, कहां पर जेनरेशन-Z सबसे ज्यादा है.

Nepal Gen-Z Protest: भारत और नेपाल इस वक्त अपनी युवा पीढ़ी Gen-Z को लेकर सुर्खियों में हैं. भारत में जहां Gen-Z  देश में उपभोक्ता शक्ति व डिजिटल क्रांति को दिशा दे रहे हैं, वहीं नेपाल में यही पीढ़ी राजनीतिक उथल-पुथल का केंद्र बन चुकी है. हाल ही में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में Gen-Z ने नेपाल के प्रधानमंत्री को सत्ता छोड़ने पर मजबूर कर दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि किस देश में Gen-Z ज्यादा हैं भारत या नेपाल? चलिए समझें.

भारत में Gen-Z की आबादी और प्रभाव

भारत में जनरेशन-Z यानी 1997-2012 में जन्मी पीढ़ी, देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ा हिस्सा है. 2025 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगभग 3.77 करोड़ (377 मिलियन) Gen-Z की आबादी है, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 26% हिस्सा हैं. यह पीढ़ी तकनीकी रूप से सक्षम, उपभोक्ता प्रवृत्तियों को प्रभावित करने वाली और सामाजिक-आर्थिक बदलावों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली है.

इसके अलावा एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में यही 26% आबादी भारत के कुल खर्च का 43% तक नियंत्रित भी करती है.

नेपाल में Gen-Z 

नेपाल में कुल जनसंख्या की तुलना में युवा पीढ़ी का भाग बहुत बड़ा है, हालांकि किसी आधिकारिक स्रोत में इनका सटीक प्रतिशत दर्ज नहीं है, लेकिन जो उपलब्ध आंकड़े हैं, वे स्पष्ट करते हैं कि युवा वर्ग, खासतौर से 20-25 वर्ष के बीच के युवा देश के कुल इंटरनेट और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का बहुमत हैं.

यही Gen-Z नेपाल में इस वक्त राजनीतिक प्रचंड परिवर्तन का केंद्र बनी है. नेपाल में जो सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हो रहा है, इसमें Gen-Z युवा प्रमुख नेतृत्व में हैं. इन प्रदर्शनों ने अंततः तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देने पर मजबूर किया. इसी प्रदर्शनों की वजह से छात्रों, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स और युवा नेता जैसे कि काठमांडू मेयर बलेंद्र शाह आगे आए और देश में नया संविधान लागू करने और नए लोकतांत्रिक ढांचे की मांग तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें: बेबी बूमर्स को कैसे होता था इश्क, क्या अब भी उन्हें हो सकती है किसी से मोहब्बत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget