एक्सप्लोरर

बेबी बूमर्स को कैसे होता था इश्क, क्या अब भी उन्हें हो सकती है किसी से मोहब्बत?

Baby Boomers Love: बेबी बूमर्स भले ही आज के समय में बुजुर्ग हो चले हैं, लेकिन उनके जमाने का प्यार आज के वक्त से कहीं अलग था. चलिए जानें कि क्या आज भी उनको किसी से प्यार हो सकता है या नहीं.

कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. यह लाइन सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि विज्ञान और समाजशास्त्र दोनों के दृष्टिकोण से सही साबित होती है. पिछले कई दशकों में जन्मे बेबी बूमर्स (1946 से 1964 के बीच पैदा हुए लोग) के रोमांटिक जीवन और आज की मोहब्बत के नजरिए में काफी बदलाव आया है. तो चलिए जानते हैं कि बेबी बूमर्स को कैसे प्यार होता था और क्या उनको अभी भी किसी से मोहब्बत हो सकती है?

बेबी बूमर्स का रोमांस

बेबी बूमर्स की युवा पीढ़ी में रोमांस का तरीका बेहद पारंपरिक और धीमा रहा है. उनके समय में डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया नहीं थे, इसलिए प्यार की शुरुआत अक्सर स्कूल, कॉलेज या सामाजिक कार्यक्रमों से होती थी. परिवार और समाज की मान्यताओं के कारण रोमांटिक संबंधों में सीधे और गंभीर इरादे दिखाई देते थे. चिट्ठी लिखना, फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकातें उनके प्यार के प्रमुख माध्यम थे.

इस पीढ़ी में शादी से पहले गंभीर सोच और कमिटमेंट का चलन था. उनका प्यार ज्यादातर स्थायी और लंबे संबंधों में बदलता था. फिल्मों और साहित्य में भी इस समय के रोमांस को गंभीर और भावुक दिखाया गया. ये प्यार आज की जेनरेशन की रिलेशनशिप या सिचुएशनशिप की तरह नहीं था.

क्या बेबी बूमर्स अब भी कर सकते हैं प्यार?

आज बेबी बूमर्स की उम्र 60 से 80 साल के बीच है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस उम्र में उन्हें मोहब्बत हो सकती है? शोध और मनोविज्ञान की मानें तो, बिल्कुल उनको भी मोहब्बत हो सकती है. उम्र बढ़ने के बावजूद लोग भावनात्मक और रोमांटिक संबंधों की चाह महसूस करते हैं. सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में पुराने दोस्तों या अपनी एज ग्रुप के लोगों के साथ गहरा लगाव नए प्यार को जन्म दे सकता है. 

उम्र बढ़ने पर पार्टनर का सपोर्ट और साथ मिलना भावनात्मक सुख देता है. हालांकि इस उम्र में प्यार में अपेक्षाएं बदल जाती हैं. बढ़ती उम्र में रोमांस का मतलब केवल शारीरिक आकर्षण नहीं, बल्कि समझ देखभाल और साथ में समय बिताना भी होता है.

बदलते सामाजिक और तकनीकी दृष्टिकोण

आज के वक्त की बात करें तो डिजिटल दुनिया में बेबी बूमर्स भी ऑनलाइन डेटिंग और सोशल मीडिया के जरिए नए रिश्ते तलाश सकते हैं. कई एप्लिकेशन खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए हैं, जिससे उम्रदराज लोग भी प्रेम संबंध बना सकते हैं. लेकिन इस पीढ़ी के लिए भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान आज भी प्रेम का सबसे बड़ा आधार हैं.

यह भी पढ़ें: क्या भारत की तरह पाकिस्तान में भी होती है जनगणना, वहां इसे करवाता कौन है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget