एक्सप्लोरर

सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

सोलन को देश के सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले जिलों की सूची में शामिल किया है. सोलन ने 8.10 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय के साथ देश में पांचवां नंबर हासिल किया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • हिमाचल का सोलन 8.10 लाख आय से देश में पांचवां सबसे अमीर जिला
  • तेलंगाना रंगारेड्डी 11.46 लाख आय से देश में अव्वल
  • गुरुग्राम, बेंगलुरु, गौतम बुद्ध नगर भी शीर्ष चार में

हिमाचल प्रदेश का सोलन जिला इन दिनों अपनी खूबसूरती के साथ अपनी आर्थिक ताकत की वजह से चर्चा में है. आर्थिक सर्वे 2024-25 के आंकड़ों ने सोलन को देश के सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले जिलों की सूची में शामिल किया है. सोलन ने 8.10 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय के साथ देश में पांचवां नंबर हासिल किया है. सोलन की प्रति व्यक्ति आय हिमाचल प्रदेश की औसत 2.83 लाख रुपये की आय से करीब तीन गुना ज्यादा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सूची में नंबर वन पर और सबसे नीचे कौन है. 

देश में कौन सा जिला है नंबर वन?

प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में तेलंगाना का रंगारेड्डी जिला सबसे ऊपर है. यहां प्रति व्यक्ति आय 11.46 लाख रुपये है. इसके बाद हरियाणा का गुरुग्राम 9.05 लाख रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं तीसरे नंबर पर बेंगलुरु अर्बन है, जहां प्रति व्यक्ति आय 8.93 लाख रुपये दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर 8.48 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय के साथ चौथे नंबर पर है. इसके बाद 8.10 लाख रुपये की आय के साथ सोलन पांचवें नंबर पर आता है. 

सबसे नीचे कौन है?

आर्थिक सर्वे 2024-25 की सूची में सबसे नीचे अहमदाबाद है, जो 10वें नंबर पर है. गुजरात के अहमदाबाद की प्रति व्यक्ति GDP 6.54 लाख रुपये दर्ज की गई है. इसके ऊपर मुंबई 6.57 लाख रुपये के साथ 9वें, दक्षिण कन्नड़ 6.69 लाख रुपये के साथ 8वें और सिक्किम के चार जिले 7.46 लाख रुपये के साथ 7वें नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?

सोलन की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत कैसे हुई?

सोलन के इस प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह यहां का मजबूत औद्योगिक आधार है. हिमाचल प्रदेश का 90 फीसदी से ज्यादा उद्योग बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ यानी BBN औद्योगिक क्लस्टर में केंद्रित है. यह क्षेत्र खास तौर पर फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए जाना जाता है और इसे एशिया का सबसे बड़ा फार्मास्युटिकल हब बताया गया है.  BBN में करीब 350 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. यहां देश में इस्तेमाल होने वाली हर तीसरी दवा के निर्माण का दावा किया जाता है. सोलन का औद्योगिक क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी जरूरी योगदान देता है. यहां के उद्योग राज्य के GST में करीब 29 फीसदी योगदान करते हैं. 

यह भी पढ़ें - चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
Advertisement

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर

Embed widget