एक्सप्लोरर

फ्लाइट के इन रूट्स पर सबसे ज्यादा होता है टर्बुलेंस, सफर करने से घबराते हैं लोग 

हाल ही में एयर यूरोपा का विमान टर्बुलेंस का शिकार हो गया. इस हादसे में 30 यात्री घायल हो गए. चलिेए इस बीच जानते हैं कि किन जगहों पर प्लेन सबसे ज्यादा टर्बुलेंस का शिकार होते हैं.

Most Turbulent Flight Routes: स्पेन की राजधानी मैड्रिड से उरुग्वे के लिए रवाना हुआ एयर यूरोपा का प्लेन उस समय हादसे का शिकार हो गया जब वो टर्बुलेंस में फंस गया. इस हादसे में ज्यादातर यात्री छत से टकरा गए तो वहीं एक यात्री प्लेन की छत में जा फंसा. पिछले कुछ दिनों में प्लेन के टर्बुलेंस में फंसने के मामले सामने आए हैं. ऐसे में चलिए आज हम जानते हैं कि वो कौन सी जगहे हैं जहां टर्बुलेंस सबसे ज्यादा होते हैं और वहां यात्री जाने से कतराते हैं.

 

इटली के मिलान से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के रास्ते जाने वाली फ्लाइट

मिलान-ज्यूरिख रूट आल्प्स पर्वत के ऊपर से होकर गुजरता है. पवर्तीय इलाके और क्षेत्रीय वेदर पैटर्न की वजह से यहां से गुजरने वाली फ्लाइट को अक्सर टर्बुलेंस से जूझना पड़ता है. ऐसे में यहां जाने से लोग घबराते हैं.

 

जापान के ओसाका से सेनदै जाने वाली फ्लाइट

जापान सागर और होंशू माउंटेन रेंज के ऊपर से होकर जाने वाले वाले इस रूट में भी विमान के टर्बुलेंस में फंसने की परेशानी रहती है. दरअसल मौसमी तूफान और तेज हवा की वजह से इस क्षेत्र में अक्सर टर्बुलेंस आ जाते हैं.

 

कजाकिस्तान के अलमाटी से किर्गिस्तान के बिश्केक जाने वाला रास्ता

वैसे तो ये रूट काफी छोटा है, लेकिन ये तियान शान माउंटेन रेंज के ऊपर से होकर गुजरता है. ऐसे में यहां भी काफी ज्यादा टर्बुलेंस आ जाते हैं. ऐसा ज्यादातर तब होता है, जब मौसम के पैटर्न में बदलाव हो जाता है.

 

चीन का लान्झोऊ से चेंगडू जाने वाला रास्ता

ये रास्ता तिब्बती पठार और सिचुआन बेसिन के ऊपर से होकर गुजरता है. ज्यादा ऊंचाई और पहाड़ी इलाके की वजह से इस जगह काफी ज्यादा टर्बुलेंस आते हैं. मॉनसून के दौरान और मौसम में बदलाव होने पर तो यहां टर्बुलेंस आना बहुत आम बात है.

 

चीन के ये दो रास्ते भी माने जाते हैं बेहद खतरनाक

साथ ही चीन के लान्झोऊ से जियांगयांग जाने वाले रास्ते पर भी टर्बुलेंस काफी ज्यादा आते हैं. वहीं जियांगयांग से चॉन्गक्यूइंग जाने वाले रास्ते पर भी फ्लाइट के पैसेंजर्स को टर्बुलेंस की परेशानी से जूझना पड़ता है. यही वजह है कि इन रास्तों पर भी लोग फ्लाइट से जाने से कतराते हैं.                                        

 

यह भी पढ़ें: Acid Rain Effects: कैसे होती है एसिड रेन, क्या ये तेजाब की तरह होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेंडिंग हैं न्यायिक मामले? देखें लिस्ट
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेंडिंग हैं न्यायिक मामले? देखें लिस्ट
गांजे का भ्रम या शराब का हैंगओवर, सबसे ज्यादा जानलेवा क्या?
गांजे का भ्रम या शराब का हैंगओवर, सबसे ज्यादा जानलेवा क्या?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget