एक्सप्लोरर

अगर इन जगहों पर गए तो जा सकती है आपकी जान! अमेरिका के 11 सबसे खतरनाक शहर

क्या आप जानते हैं अमेरिका का सबसे खतरनाक शहर कौन सा है? अमेरिका के कई शहरों में क्राइम रेट बहुत ज्यादा है. आज हम अमेरिका के टॉप-11 सबसे खतरनाक शहरों की बात करेंगे.

Most Dangerous City In US: आपने अकसर अमेरिका के शहरों में गोलीबारी की घटना में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं अमेरिका का सबसे खतरनाक शहर कौन सा है? अमेरिका के कई शहरों में क्राइम रेट बहुत ज्यादा है. आज हम अमेरिका के टॉप-11 सबसे खतरनाक शहरों की बात करेंगे. इसके लिए हम FBI के रिकॉर्डस और डेटा का इस्तेमाल करेंगे. यह डेटा एक वर्ष में प्रति 100,000 लोगों पर दर्ज किए गए गंभीर अपराधों की तादाद पर आधारित है. इसमें मर्डर, अटैक, डकैती और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. हालांकि, इन आंकड़ों पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन ये आंकड़े बताते हैं कि हाल के वर्षों में अमेरिका में अपराध की दर में गिरावट आ रही है.

सैन बर्नार्डिनो, कैलिफोर्निया (San Bernardino, California)

इस फेहरिस्त में सैन बर्नार्डिनो, कैलिफोर्निया 11वें नंबर पर काबिज है. FBI ने 2019 में रिपोर्ट जारी किया था. इस रिपोर्ट की मानें तो शहर के प्रति 100,000 निवासियों पर 1,319 जानलेवा हमले हुए. इस शहर के 46 लोगों के मर्डर साल 2019 में हुए. हालांकि, इसके बाद क्राइम रेट में कमी जरूर आई, लेकिन फिर भी यह कैलिफोर्निया में एवरेज से अधिक बना हुआ है.

इंडियानापोलिस, इंडियाना (Indianapolis, Indiana)

वहीं, इस फेहरिस्त में इंडियानापोलिस, इंडियाना 10वें नंबर पर काबिज है. अमेरिका में इंडियानापोलिस को इंडी 500 मोटर रेस हाउस के तौर पर जाना जाता है, लेकिन क्राइम रेट के मामले में हाल बदतर है. FBI के मुताबिक, 2019 में प्रति 100,000 लोगों पर 1,333.96 हिंसक अपराध दर्ज किए गए.

अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको (Albuquerque, New Mexico)

अमेरिका के सबसे खतरनाक शहरों की फेहरिस्त में अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको 9वें नंबर पर है. अल्बुकर्क में क्राइम रेट प्रति 100,000 लोगों पर 1,369.14 है. साथ ही 2019 और 2023 के बीच क्राइम रेट में तकरीबन 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.धरती से इंसानों को खत्म करने के लिए काफी हैं महज इतने परमाणु बम, बारूद के ढेर पर बैठी है दुनिया

ये भी पढ़ें-

धरती से इंसानों को खत्म करने के लिए काफी हैं महज इतने परमाणु बम, बारूद के ढेर पर बैठी है दुनिया

स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (Stockton, California)

संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे खराब क्राइम रेट वाले शहरों की सूची में स्टॉकटन, कैलिफोर्निया 8वें नंबर पर काबिज है. स्टॉकटन शहर पोर्ट के लिए जाना है, लेकिन क्राइम रेट के आंकड़े डरावने हैं. इस शहर का आकार छोटा है, जबकि आबादी तकरीबन 320,000 है. वहीं, इस शहर में प्रति 100,000 लोगों पर क्राइम रेट 1,414.56 है.

क्लीवलैंड, ओहियो (Cleveland, Ohio)

अमेरिका के सबसे खतरनाक शहरों की फेहरिस्त में क्लीवलैंड, ओहियो सातवें नंबर पर है. इस शहर का क्राइम रेट प्रति 100,000 लोगों पर 1,556.76 है. यह आंकड़ा संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एवरेज से ज्यादा है. हालांकि, हाल के वर्षों में अपराधों में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन 2020 और 2021 में अपराध दर में बड़ा उछाल दर्ज किया गया. इसके पीछे बढ़ती गरीबी दर और COVID-19 महामारी का तर्क दिया गया.

मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन (Milwaukee, Wisconsin)

संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे खराब क्राइम रेट वाले शहरों की सूची में मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन छठे नंबर पर है. इस शहर की जनसंख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन क्राइम रेट चिंताजनक हैं. मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में प्रति 100,000 लोगों पर 1,597.36 क्राइम रेट है. इस क्राइम रेट की वजह से लोग मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन शहर में बसने से बच रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

हमेशा सर्दियों में ही क्यों होता है पॉल्यूशन का सबसे ज्यादा खतरा? हवा में होता है ये बदलाव

कैनसस सिटी, मिसौरी (Kansas City, Missouri)

द विज़ार्ड ऑफ ओज़ में डोरोथी के घर के रूप में फेमस कैनसस सिटी अपने बारबेक्यू और जैज़ म्यूजिक के लिए मशहूर है, लेकिन क्राइम के आंकड़े डरावने हैं. इस शहर में साल 2019 में प्रति 100,000 लोगों पर 1,724.31 हिंसक अपराध हुए. यह क्राइम रेट के मामले में अमेरिका का पांचवां सबसे खतरनाक शहर है.

मेमफिस, टेन्नेसी (Memphis, Tennessee)

मेम्फिस को ब्लूज म्यूजिक और रॉक एंड रोल का घर माना जाता है. 1950 के दशक में एल्विस प्रेस्ली और जॉनी कैश ने फेमस सन स्टूडियो में एल्बम रिकॉर्ड किए थे, लेकिन इस शहर को अमेरिका के सबसे खतरनाक शहरों में गिना जाता है. मेमफिस में 2023 में 400 लोगों के मर्डर हुए. इस शहर में प्रति 100,000 निवासियों पर मर्डर रेट 63 है. यह अमेरिका का चौथा सबसे खतरनाक शहर है.

बाल्टीमोर, मैरीलैंड (Baltimore, Maryland)

यह शहर अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरीज द वायर की सेटिंग के लिए काफी मशहूर है, लेकिन क्या आप बाल्टीमोर की क्राइम रेट के बारे में जानते हैं? इस शहर में प्रतिवर्ष 100,000 लोगों पर 2,027.01 हिंसक अपराध होते हैं. यह अमेरिका का तीसरा सबसे खतरनाक है.

डेट्रॉइट, मिशिगन (Detroit, Michigan)

1950 और 2015 के बीच डेट्रॉइट, मिशिगन शहर की जनसंख्या में 63 फीसदी की आश्चर्यजनक गिरावट देखी गई. इसके पीछे बढ़ती गरीबी और क्राइम को जिम्मेदार माना गया. इस शहर में 2019 तक हिंसक अपराध प्रति 100,000 लोगों पर 2056.67 हिंसक अपराधों की दर तक पहुंच गया. यह अमेरिका का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है.

सेंट लुइस, मिसौरी (St. Louis, Missouri)

सेंट लुइस को अमेरिका का सबसे खतरनाक शहर माना जाता है. इस शहर में 2019 में प्रति 100,000 लोगों पर 2082.29 हिंसक अपराध दर्ज किए गए. इसके पीछे गरीबी और नस्लीय अलगाव को जिम्मेदार माना जाता है. 2019 में 194 मामले दर्ज किए गए. 2020 में हालात और भी बदतर हो गए. इस साल यह दर 50 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें-

Birsa Munda Jayanti: छोटे-से गांव में भेड़ चराने वाले बिरसा मुंडा कैसे कहलाए झारखंड के भगवान? पढ़ें उनकी पूरी कहानी

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget