एक्सप्लोरर

कभी सोचा है शाम होते ही सिर पर मच्छरों को झुंड क्यों मंडराने लगता है? ये होता है इसका कारण

Mosquitoes: मच्छरों के सिर पर मंडराने की वजह कार्बन डाइऑक्साइड गैस है. मच्छर इससे आकर्षित होते हैं. इसके अलावा एक और कारण है जिसकी वजह से मच्छर सिर पर मंडराते हैं...

Mosquitoes Over The Head: दिनभर काम से थक हार कर घर आने के बाद जब इंसान चैन की नींद सोना चाहता है तो मच्छर उसकी नींद खराब करते हैं. इतना ही नहीं आपने अक्सर देखा होगा जब आप शाम के समय कहीं बैठे या खड़े होते हैं तो आपके सिर के ऊपर मच्छरों का झुंड मंडराने लगता है. ऐसा ज्यादातर खुली जगह में होता है. आखिर क्या कारण है कि मच्छरों का झुंड सिर पर ऐसे मंडराता है जैसे कोई बवंडर आ गया हो? इसमें सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो ये है कि उनमें से ज्यादातर मच्छर हमें काटते भी नहीं हैं. सिर्फ सिर पर मंडराते रहते हैं. आज अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में दिलचस्प जानकारी देंगे कि मच्छर ऐसा क्यों करते हैं...

इसलिए सिर के ऊपर मंडराते हैं मच्छर
असल में इंसान जब सांस लेता है तो वह कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है. इसी कार्बन डाइऑक्साइड गैस से आकर्षित होकर मच्छर हमारे सिर के ऊपर मंडराने लगते हैं. इसके अलावा इसकी एक दूसरी वजह पसीना भी है. पसीने में पाए जाने वाले ऑक्टेनल नाम के रसायन के प्रति आकर्षित होकर भी मच्छर सिर के ऊपर मंडराने लगते हैं. शरीर की तुलना में पसीना सिर पर ज्यादा देर तक रहता है. यही कारण है कि मच्छर सिर के ऊपर ही मंडराते हैं बाकी शरीर पर नहीं.

सारे मच्छर नहीं काटते हैं
मच्छरों के इतने बड़े झुंड के सिर के ऊपर मंडराने के बावजूद भी उनमें से ज्यादातर मच्छर हमें काटते नहीं हैं. यह दिलचस्प बात है कि इतने सारे मच्छरों में सिर्फ कुछ ही मच्छर हमें काटते हैं बाकी नहीं. दरअसल, सिर्फ मादा मच्छर ही काटती हैं. मादा मच्छरों के साथ-साथ सिर के ऊपर मंडारने वाले झुंड में नर मच्छर भी बड़ी संख्या में होते हैं, लेकिन वो काटते नहीं हैं. रात में सोते समय भी नर मच्छर नहीं बल्कि मादा मच्छर ही काटती है. 

मच्छरों से होती हैं कई बीमारियां
मच्छर के काटने से कई बीमारियां होती है. जिनमें डेंगू, मलेरिया ,जापानी इंसेफेलाइटिस, पीत ज्वर जैसी बीमारियां मुख्य हैं. इनसे बचाव के लिए जरूरी है कि आसपास साफ-सफाई रहे और पानी जमा न हो. बीमार पड़ने पर जल्द-से-जल्द डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि अगर आप इन बीमारियों की चपेट में आते हैं और लापरवाही बरतते हैं तो यह बहुत घातक हो सकता है. इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूर बरतें.

यह भी पढ़ें- 

भारत में कितने लोगों के पास पासपोर्ट है, सबसे ज्यादा किस राज्य के लोगों के पास है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?

वीडियोज

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)
YRKKH: 🥰Kabir का खुले आसमान तले रोमांटिक डांस, क्या मिटेगी Maira की उदासी? #sbs
Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की 'गर्जना' पर BJP का पलटवार, कहा- 'अब क्या घुसपैठिए...'
SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की 'गर्जना' पर BJP का पलटवार, कहा- 'अब क्या घुसपैठिए...'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स

Embed widget