एक्सप्लोरर

इस देश में होती है सिर्फ एक दिन के लिए शादी, जानिए फिर दुल्हन का क्या होता है?

यहां लड़कों का कुंवारा मरना शुभ नहीं माना जाता. यही वजह है कि लड़के अपने सिंगल होने की आइडेंटिटी को मिटाने के लिए एक दिन के लिए ही सही लेकिन शादी कर रहे हैं.

शादी को समाज में ऐसे देखा जाता है, जैसे ये होने के बाद किसी इंसान की जिंदगी अब सेटल हो गई. यानी सामाजिक रूप से आपको कहीं ना कहीं एक एक्सेप्टेंस मिल जाती है. हालांकि, शादी को लेके हर देश, हर धर्म में अपनी अलग अलग परंपराएं हैं. कहीं दिन में शादी होती है तो कहीं रात में. कोई किसी तरह से शादी करता है तो कोई किसी तरह से. लेकिन आज हम आपको जिस शादी के बारे में बताने वाले हैं. वो सबसे अलग है. ये ऐसी शादी है जिसमें लड़का एक दिन के लिए दूल्हा बनता है और लड़की एक दिन के लिए दुल्हन. तो चलिए आपको इस शादी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

कहां होती है ये शादी?

हम जिस अनोखी शादी की बात कर रहे हैं वो चीन में होती है. इस वक्त पूरे चीन में एक अलग तरह की शादी हो रही है. यानी यहां लड़के एक दिन के लिए शादी करते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसी शादियां हमेशा से चीन में नहीं होती थीं, बल्कि हाल ही में ये शादियां शुरू हुई हैं. इन शादियों की सबसे अनोखी बात ये है कि इनके लिए कोई बहुत बड़ा प्रोग्राम नहीं रखा जाता, ना ही किसी भोज का आयोजन होता है. ये बहुत ही नॉर्मल और गोपनीय शादियां होती हैं. हालांकि, बीते कुछ वर्षों में चीन में ऐसी शादियों का चलन काफी बढ़ा है.

एक दिन की शादी होती क्यों है?

चीन में इन दिनों लड़कों की शादी नहीं हो पा रही. दरअसल, वहां शादी के लिए लड़के के परिवार को और लड़के को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है. ऐसे में ज्यादातर लड़के बिना शादी के रह जा रहे हैं. लेकिन समस्या ये है कि चीन में लड़कों का कुंवारा मरना शुभ नहीं माना जाता. यही वजह है कि लड़के अपने सिंगल होने की आइडेंटिटी को मिटाने के लिए एक दिन के लिए ही सही लेकिन शादी कर रहे हैं. चीन के कुछ इलाकों में तो ऐसी भी परंपरा है कि अगर किसी लड़के की मृत्यु बिना शादी के हो गई है तो उसे अंतिम बिदाई देते वक्त उसकी शादी करा दी जाती है.

शादी के बाद लड़कियों का क्या होता है?

अब इस पूरे प्रोसीजर में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शादी के बाद उन लड़कियों का क्या होता है जो एक दिन की दुल्हन बनती हैं. दरअसल, ये सभी लड़कियां पैसे देकर हायर की जाती हैं. यानी वो पैसे लेती हैं एक दिन के लिए दुल्हन बनती हैं और फिर अपने काम पर वापिस लौट जाती हैं. चीन में इस वक्त ये बिजनेस काफी फैला है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस गांव में पूजे जाते हैं चमगादड़, तंत्र-मंत्र नहीं ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 CIBIL Score:अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget