एक्सप्लोरर

शादी में जो माला पहनाते हैं उसे वरमाला ही क्यों बोलते हैं, वधुमाला क्यों नहीं?

Varmala Name Story: आपने देखा होगा कि शादी में एक रस्म होती है, जिसे वरमाला कहते हैं. क्या आप जानते हैं शादी वाली इस माला को वरमाला क्यों बोलते हैं, वधुमाला क्यों नहीं.

जब भी हिंदू रीति-रिवाजों के जरिए शादी होती है तो कई परंपराओं को फॉलो किया जाता है. इन परंपराओं में एक 'वरमाला' का कार्यक्रम होता है. 'वरमाला' के इस कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन आपस में माला पहनाते हैं और इस माला को वरमाला कहते हैं. माला चाहे लड़का पहनाओ या फिर लड़की इसे वरमाला ही कहा जाता है. ऐसे में कभी आपने सोचा है कि आखिर इस माला को वरमाला ही क्यों कहा जाता है, इसे वधुमाला क्यों नहीं कहा जाता. क्या आप भी जानते हैं इस सवाल का जवाब कि आखिर ऐसा क्यों होता है... 

क्यों पहनाई जाती है वरमाला?

दरअसल, वरमाला पहनाने के कॉन्सेप्ट स्वीकृति से है. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब एक कपल एक-दूसरे को माला पहना देते हैं तो इसका मतलब है कि दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है. एक दूसरे को वरमाला पहनाने का मतलब स्वीकृति जाहिर करना है. जब कभी स्वंयवर भी होता था लड़की अपना वर जब किसी को चुन लेती थीं तो उसे माला पहना देती थीं, जिसका मतलब है कि उन्होंने उसे चुन लिया है. 

क्यों कहते हैं वरमाला?

दरअसल, वरमाला का कनेक्शन लड़की की ओर से लड़का चुनने से है. जैसे रामायण में सीता ने भगवान राम को अपना वर चुना था तो उन्होंने एक माला पहनाई थी, उससे इस माला को वरमाला कहा जाता है. पहले लड़कियां अपने वर का चयन करने के लिए माला का इस्तेमाल करती थी और इसे वरमाला नाम मिला. पौराणिक कथाओं के जानकार देवदत्त पटनायक भी अपने कई वीडियो में बताते हैं कि जब लड़की अपने लिए वर चुनती थी तो माला पहनाती थी तो उसे वरमाला कहा गया है. हालांकि, अब लड़के की ओर से भी जो माला पहनाई जाती है, उस वरमाला कहते हैं. 

ऐसे में वरमाला नाम लड़की के वर चुनने की कहानियों से मिला है, हालांकि अब कुछ लोग इसे जयमाला भी कहते हैं. लेकिन, वरमाला की कहानी स्वयंवर में चुने गए पतियों से जुड़ी है. अब इसे काफी बड़े इवेंट के रुप में मनाया जाता है और इसे एक दूसरे की स्वीकृति माना जाता है. 

देवदत्त अपने एक लेख में यह भी बताते हैं कि हिंदू धर्म में शादी के वक्त एक रस्म होती है, जिसे पाणिग्रहण कहा जाता है. पाणि का मतलब हाथ से है. इसमें एक लड़का लड़का का हाथ असेप्ट करता है और उस दौरान लड़की का पिता या कोई और उस वक्त लड़की उन्हें सौंपता है, जिसे कन्यादान कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें- अगर एक PNR में 4 लोगों की टिकट है और एक कंफर्म ना हो तो वो सफर कर सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Billionaires Higher Taxes Demand : इस देश के अरबपति क्यों कर रहे ज्यादा टैक्स लगाने की मांग? जानें वजह
इस देश के अरबपति क्यों कर रहे ज्यादा टैक्स लगाने की मांग? जानें वजह
पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ अलजजीरा? क्या येलो जर्नलिज्म का भुगतना पड़ा खामियाजा
पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ अलजजीरा? क्या येलो जर्नलिज्म का भुगतना पड़ा खामियाजा
क्या है स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर, यहां से यूरोप में कैसे करते हैं घुसपैठ?
क्या है स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर, यहां से यूरोप में कैसे करते हैं घुसपैठ?
यह पक्षी न होता तो नहीं बन पाती बुलेट ट्रेन, जानें सच
यह पक्षी न होता तो नहीं बन पाती बुलेट ट्रेन, जानें सच

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget