एक्सप्लोरर

​मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, कैसे होगा काम और क्या-क्या अटक जाएगा?

मणिपुर में बीते दो साल से जारी हिंसा में 250 से ज्यादा मौतें हुई हैं. ऐसे में सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है. जानिए राज्य में क्या आएंगे बदलाव.

Manipur CM N Biren Singh Resigns News: मणिपुर में गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बीते रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मणिपुर सीएम का इस्तीफा विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुआ था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद क्या-क्या बदलाव होंगे. 

बता दें, मणिपुर में बीते दो साल से जारी हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं. ऐसे में सीएम बीरेन सिंह पर इस्तीफे को लेकर काफी दबाव था और विपक्ष लंबे समय से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहा था. अब जब मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति शासन लग गया है, तो विपक्ष की मांग पूरी होते दिख रही है. अब जानिए आखिर कब तक राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा रहेगा और क्या-क्या बदलाव आएंगे.

सीएम के इस्तीफे के बाद कौन चलाता है सरकार?

भारतीय संविधान में किसी भी राज्य में सरकार चलाने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं. अगर किसी राज्य का सीएम इस्तीफा दे देता है तो राज्य का पूरा दायित्व राज्यपाल के पास आ जाता है. ऐसे में राज्यपाल नए सीएम के चुनाव तक मौजूदा सीएम को एक्टिंग सीएम के पद पर बने रहने का आदेश दे सकते हैं. हालांकि, एक्टिंग सीएम की शक्तियां सीमित होती हैं. विधानसभा में राजनीतिक संकट या फिर विशेष परिस्थितियों में राज्यपाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश भी कर सकते हैं. इसके बाद राष्ट्रपति इस पर विचार करते हैं और फैसला लेते हैं. मणिपुर के राज्यपाल के सिफारिश पर गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लगा है. 

नए सीएम को साबित करना होता है विश्वास मत

मणिपुर में नए सीएम का चयन जल्द ही होने की संभावना है. सत्तारूढ़ दल नए सीएम के चुनाव के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा करता है, जिसके बाद राज्यपाल की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई जाती है. नए सीएम को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होता है. इसके बाद वह अपना मंत्रिमंडल गठित करते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजनीति में आने से पहले क्या करते थे मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह, जानिए कितने पढ़े-लिखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget