एक्सप्लोरर

5 से 15 हजार साल तक जीते हैं ये जीव, एक को तो 'अमर' मान लिया गया है

गैलापागोस कछुआ एक अद्भुत जीव है. इसे पृथ्वी पर रहने वाले सबसे लंबी आयु के जीवों में गिना जाता है. माना जाता है कि इसकी औसत आयु 200 से 250 साल है.

आज के दौर में इंसान तेजी से बूढ़े हो रहे हैं और कई बीमारियों से मर रहे हैं. अपने आसपास आप देखेंगे तो शायद ही कोई आपको 100 साल तक जिंदा दिखेगा. हालांकि, जानवरों में अभी भी कुछ ऐसी जीव हैं जो जिंदा रहने के मामले में 100 का आंकड़ा पार कर देते हैं. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ जीवों के बारे में बताते हैं, जिनके नाम दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक जिंदा रहने का रिकॉर्ड दर्ज है. सबसे बड़ी बात कि इनमें ज्यादातर जलीव जीव हैं.

पहले नंबर पर तुर्रिटोप्सिस डोहर्नी

पहले नंबर पर है तुर्रिटोप्सिस डोहर्नी (Turritopsis dohrnii). यह एक प्रकार की जेलीफिश होती है. इस मछली का दिमाग और दिल नहीं होता है. इसकी लंबी आयु के बारे में तो छोड़िए इसे पृथ्वी का एकमात्र अमर प्राणी माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह जेलीफिश जब अपनी वृद्धावस्था में पहुंचता है तो मरने की बजाय फिर से युवा होने लगता है. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये जेलीफिश ऐसा कई बार कर लेती है.

दूसरे नंबर पर है अंटार्कटिक स्पंज

अंटार्कटिक स्पंज धरती पर मौजूद उन जीवों में से एक है जिनकी आयु सबसे ज्यादा होती है. अपने नाम के अनुसार, अंटार्कटिक स्पंज नाम का ये जीव अंटार्कटिक के ठंडे पानी में रहता है. आपको बता दें, ये जीव हर साल 0.2 मीमी बढ़ता है. यह जीव गहरे सागर में रहता है. इसके बारे में कहा जाता है कि ये हजारों साल तक जीवित रह सकता है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये जीव 5 हजार से 15 हजार साल तक जीवित रहता है.

तीसरे नंबर पर है कोई मछली

इस मछली का नाम कोई है. अपने नाम की तरह ये मछली भी बेहद खास है. दरअसल, कोई कार्प एक पालतू मछली है. इसके छोटे आकार की वजह से लोग इसे अपने घरों के एक्वेरियम में रखते हैं. इस प्रजाति की सबसे उम्रदराज मछली 1977 में 226 साल की उम्र में मरी थी. हालांकि, इनकी औसतन आयु 40 से 50 साल ही होती है.

चौथे नंबर पर है विशाल गैलापागोस कछुआ

गैलापागोस कछुआ एक अद्भुत जीव है. इसे पृथ्वी पर रहने वाले सबसे लंबी आयु के जीवों में गिना जाता है. माना जाता है कि इसकी औसत आयु 200 से 250 साल है. साल 2006 में कोलकाता के अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन में इस प्रजाति के एक कछुए की मृत्यु 225 साल की उम्र में हुई थी.

ये भी पढ़ें: किसी प्रतियोगिता में जीतने पर खिलाड़ियों को जो गोल्ड मेडल मिलते हैं, उसमें कितना सोना होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री के काफिले में कितनी गाड़ियां? राहुल गांधी के दावे के बीच जानें
गृह मंत्री के काफिले में कितनी गाड़ियां? राहुल गांधी के दावे के बीच जानें
बच्चों की संख्या से क्यों लक्ष्मी योजना का कनेक्शन? जानें वजह
बच्चों की संख्या से क्यों लक्ष्मी योजना का कनेक्शन? जानें वजह
क्या POK के लोगों की मदद कर सकता है भारत, क्या हैं नियम?
क्या POK के लोगों की मदद कर सकता है भारत, क्या हैं नियम?
World Tiger Day: किस राज्य में सबसे ज्यादा टाइगर, लोगों के लिए क्यों बन रहे खतरा?
किस राज्य में सबसे ज्यादा टाइगर, लोगों के लिए क्यों बन रहे खतरा?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget