एक्सप्लोरर

लोहड़ी किस भाषा का शब्द है, क्या होता है इसका मतलब

आज देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा. पंजाब, दिल्ली में लोहड़ी पर्व की खूब धूम रहती है, क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी शब्द का क्या मतलब होता है? जानिए इसे क्यों मनाया जाता है.

आज देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है. भारत में खासकर के पंजाब राज्य में सबसे अधिक लोग बड़ी ही धूम-धाम से लोहड़ी का पर्व मनाते हैं. लोहड़ी का पर्व सुख-समृद्धि व खुशियों का प्रतीक होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी शब्द का क्या मतलब होता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

लोहड़ी का पर्व

देशभर में हर साल 13 जनवरी के दिन लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. पंजाब समेत दिल्ली एनसीआर, हरियाणा के राज्यों में लोहड़ी पर्व की सबसे अधिक धूम देखने को मिलती है. लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए खासकर पंजाबी परिवार शाम के समय पवित्र अग्नि जलाते हैं. जिसके बाद उस अग्नि में मूंगफली, तिल, गुड़, गजक, चिड़वे, मक्के आदी को समर्पित किया जाता है. इसके उस अग्नि के पास भी खड़े होकर सभी लोग मिलकर खुशियों के गीत भी गाते हैं. इस दौरान एक दूसरे को गले लगाकर हर कोई लोहड़ी शुभकामनाएं देता है और सुख समृद्धि की कामना करता है. 

क्या होता है लोहड़ी शब्द का मतलब?

बता दें कि लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले वाली रात को मनाया जाता है. पंजाब के इस खास पर्व लोहड़ी को शुभ माना जाता है. लोहड़ी का अर्थ - ल (लकड़ी), ओह (गोह मतलब सूखे उपले) और ड़ी (रेवड़ी), इसलिए इस दिन मूंगफली, तिल, गुड़, गजक, चिड़वे, मक्के को लोहड़ी की आग पर से वारना करके खाने की परंपरा है. पंजाब समेत दिल्ली राज्यों में इस पर्व में 20-30 दिन पहले से बच्चे लोहड़ी के लोक गीत गाकर लकड़ी और उपले इकट्ठा करते हैं. उसके बाद मकर संक्रांति के एक दिन पहले चौराहे या मुहल्ले में किसी खुले स्थान पर आग जलाते हैं और उपले की माला चढ़ाते हैं. पंजाबियों की भाषा में इसे चर्खा चढ़ाना भी कहा जाता हैं.

क्यों मनाते है लोहड़ी?

अब आप सोच रहे होंगे कि लोहड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है. बता दें कि इसके पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण व दुल्ला भट्टी से जुड़ा हुआ माना गया है. लोक कथाओं के मुताबिक दुल्ला भट्टी नाम का एक व्यक्ति था, जिसने कई लड़कियों को अमीर सौदागरों से बचाया था. दरअसल उस समय लड़कियों को अमीर घरानों में बेच दिया जाता था. दुल्ला भट्टी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और सभी लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवाई थी. लोहड़ी के दिन उन्हें याद किया जाता है, इसलिए लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी के गीत गाने की परंपरा है.

ये भी पढ़ें:अंग्रेज तो भारत को लूटकर इंग्लैंड ले गए सारा पैसा, मुगलों ने कहां किया था मनी ट्रांसफर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Protests : चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
हिंदू धर्म ही नहीं, खुद पैगंबर मोहम्मद को भी नहीं पसंद था लहसुन प्याज- होश उड़ा देगी सच्चाई
पैगंबर मोहम्मद क्यों नहीं खाते थे लहसुन-प्याज? जानें यह सच
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget