एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान में शराब पी सकते हैं आम लोग? वहां के ये नियम हैं भारत से काफी अलग

Liquor Rules In Pakistan: पाकिस्तान में शराब बिक्री बैन है और अगर कोई व्यक्ति शराब पीते पकड़ा जाता है तो उनके लिए वहां क्या नियम बनाए गए हैं और क्या वहां लोग शराब पीते हैं?

पाकिस्तान में शराब को लेकर भारत से काफी अलग नियम हैं. यहां शराब पर बैन है, लेकिन कुछ लोग शराब भी खरीद सकते हैं. मुस्लिम देश होने की वजह से पाकिस्तान में लिकर रुल्स काफी अलग हैं और भारत की तरह आसानी से शराब खरीदकर नहीं पी सकते हैं. जो लोग विदेश से पाकिस्तान जाते हैं, उन्हें भी कई अलग नियमों का पालन करना होता है, जिसके बाद वो शराब पी सकते हैं. तो आज हम आपको बताते हैं कि मुस्लिम देश होने की वजह से पाकिस्तान में शराब को लेकर नियम कितने अलग हैं और वहां के लोग किस तरह से शराब पीते हैं.

पाकिस्तान में शराब को लेकर क्या हैं नियम?   

भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए और मुस्लिम देश होने के बाद भी पाकिस्तान में शराब के कानून काफी उदार थे. कई शहरों में शराब आसानी से मिल जाती थी और 1970 के दशक तक शराब खुलेआम बेची जाती थी. हालांकि, बाद में भुट्टो सरकार ने देश में मुस्लिम नागरिकों के लिए शराबबंदी लागू कर दी. इसके बाद से मुस्लिम लोगों को शराब नहीं बेची जाती है और ना ही पूरे देश में शराब को लेकर विज्ञापन दिखाया जाता है. अब सिर्फ अल्पसंख्यक लोग ही शराब खरीद सकते हैं और इसके लिए भी एक परमिट की जरुरत होती है.

जी हां, पाकिस्तान में एक अल्कोहल परमिट भी बनाया जाता है और उसके जरिए आप एक महीने में एक सीमित मात्रा में शराब खरीद सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, परमिट के बाद एक व्यक्ति एक महीने में सिर्फ 100 बीयर की बोतल और 5 बोतल शराब खरीद सकता है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स का कहना है कि इस नियम पर ज्यादा अमल नहीं होता है. इसके अलावा पाकिस्तान के कई होटल में भी शराब सर्व की जाती है, जहां भी शराब खरीदी जा सकती है. साथ ही शराब की दुकानें शुक्रवार को बंद रहती हैं और कुछ देर के लिए ही खोली जाती है. कुछ फिक्स वक्त में ही लोग शराब खरीद सकते हैं. 

कहां बनता है परमिट?

पाकिस्तान के लोग सरकारी दफ्तरों से ये परमिट बनवा सकते हैं. वहीं, अगर कोई विदेशी व्यक्ति पाकिस्तान में है तो वो बिना परमिट भी शराब खरीद सकते हैं. विदेशियों को परमिट की जरुरत नहीं होती है, लेकिन अगर वे वहां बसने की सोच रहे हैं तो उन्हें परमिट की जरुरत होगी. 

ये भी पढ़ें- हवाई जहाज में आपसी झगड़ा करने पर हो सकती है कार्रवाई, क्या आपको पता है सारे कायदे-कानून?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
Jail Sentence Rule: क्या जेल में आधे दिन में पूरी हो जाती है एक दिन की सजा, क्या है नियम?
क्या जेल में आधे दिन में पूरी हो जाती है एक दिन की सजा, क्या है नियम?
लाडली बहना योजना का उठाया गलत लाभ, कितनी मिलेगी सजा?
लाडली बहना योजना का उठाया गलत लाभ, कितनी मिलेगी सजा?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget