एक्सप्लोरर

कहां बनती हैं असली कोल्हापुरी चप्पल? जानें कैसे कर सकते हैं असली-नकली की पहचान

Kolhapuri Chappal Controversy: कोल्पापुरी चप्पलें इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. चलिए जानते हैं कि ये चप्पलें कैसे और कहां पर बनती हैं, साथ ही इसमें असली और नकली की क्या पहचान होती है.

कोल्हापुरी चप्पलें इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं, क्योंकि हाल ही में इटैलियन फैशन हाउस प्राडा ने एक फैशन शो में कोल्हापुरी जैसी चप्पलें शो कीं. इस पर कुछ लोगों ने कोल्हापुरी का सम्मान माना तो वहीं कुछ लोगों इस पर इसलिए आपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने शो में भारत का कोई जिक्र नहीं किया था. कोल्हापुरी चप्पलें सिर्फ भारत की संस्कृति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि इनका यहां की मिट्टी और समाज से गहरा ताल्लुक है. इन चप्पलों का इतिहास बहुत पुराना है और ये शाहू महाराज के जमाने से मशहूर हुई हैं. चलिए जानें कि असली कोल्हापुरी चप्पलें कहां बनती हैं और इनकी असली-नकली की क्या पहचान है.

कोल्हापुरी चप्पल का इतिहास

इन चप्पलों के बनने की शुरुआत 12वीं शताब्दी से मानी जाती है. ये चप्पलें चमड़े की बनती हैं और अपनी खास डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. इनको बनाने से लेकर इनके ऊपर रंग चढ़ाने सभी चीजों के लिए प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है. इन चप्पलों में किसी भी तरह की अर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल नहीं होता है. पुराने समय में ये चप्पलों किसानों से लेकर राजघरानों के लोग भी इन चप्पलों का इस्तेमाल करते थे और इनको पहनने के शौकीन हुआ करते थे. शाहू महाराज के शासनकाल में इन चप्पलों को कोल्हापुरी चप्पल के रूप में खास पहचान मिली थी. कहा जाता है कि खुद शाहू महाराज इन चप्पलों को पहना करते थे. 

कहां और कैसे बनती हैं असली कोल्हापुरी चप्पलें

ये चप्पलें कोल्हापुर में तैयार की जाती हैं, इसलिए इनका नाम कोल्हापुरी चप्पलें है. कोल्हापुर में इनको चप्पलों की बजाय कोल्हापुरी पायताण के नाम से भी जाना जाता है. चमड़े से बनी और प्राकृतिक रंगों में रंगी ये चप्पलें महाराष्ट्र की गर्म और कठोर जलवायु में लंबे वक्त तक टिकी रहती हैं. इन चप्पलों में लकड़ी के तलवे होते हैं, इन पर पंजों और पंजों को जोड़ने वाली पट्टियां लगी होती हैं. कुछ में मोतियों और लटकनों से भी सजाया जाता है. इन चप्पलों को बनाने कि शुरुआत भैंस की खाल से होती है, जिसको बबूल की छाल और चूने जैसी नेचुरल चीजों से तैयार किया जाता है. इसके बाद चमड़े को मनमुताबिक आकार में काटा जाता है और फिर उसे सूती या फिर नायलॉन के धागे से बुना-सिला जाता है. सिलाई करने के बाद इन पर परंपरागत रूप से कढ़ाई की जाती है और फिर बारीक छेद किए जाते हैं. बाद में नेचुरल तेल की मदद से उनको फ्लेक्सिबल बनाया जाता है. 

कैसे हो असली-नकली की पहचान

असली-नकली की पहचान करने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना होता है, जैसे कि ये चप्पलें आमतौर पर हाथ से बनी होती है और उनमें अच्छी क्वालिटी के चमड़े का इस्तेमाल होता है. इसके अलावा रंग, कढ़ाई और सिलाई पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. नकली चप्पलें अक्सर प्लास्टिक या फिर सिंटेथिक चीजों से बनी होती हैं. असली चमड़े की तेज गंध होती है, जो कि सबसे पहली पहचान है. असली कोल्हापुरी हाथों से बनी होती है और इसमें बारीकी के काम किया जाता है. इनकी सिलाई मजबूत होती है. असली चप्पलें आमतौर पर प्राकृतिक तेल या फिर पॉलिश की हुई होती हैं, जबकि नकली चप्पलें अलग-अलग रंगों में होती हैं. असली कोल्हापुरी अलग तरह से आवाज करती है. ये आवाज चप्पलों के नीचे की परतों के बीच रखे गए बीज की वजह से होती है. नकली चप्पलों में यह आवाज नहीं होती है. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी के पास हैं कितने चंद्रमा, क्या हर ग्रह का अलग होता है चांद?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget