एक्सप्लोरर

भारत के किन-किन राज्यों में बनते हैं आईफोन, जानें कौन-सा राज्य करता है सबसे ज्यादा प्रॉडक्शन?

भारत अब Apple की ग्लोबल सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. यह ना केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि रोजगार भी पैदा कर रहा है. चलिए जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा आईफोन बनते हैं.

भारत अब Apple की ग्लोबल सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और ये ना केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है बल्कि लाखों रोजगार भी पैदा कर रहा है. एप्पल ने भारत को अपने मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में तेजी से विकसित किया है और इसके पीछे ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां अहम भूमिका निभा रही हैं. तो आइए जानते हैं कि भारत के किन-किन राज्यों में iPhone बन रहे हैं और कौन सा राज्य इस दौड़ में सबसे आगे है.

तमिलनाडु में बड़ा प्लांट

सबसे पहले बात करते हैं तमिलनाडु की. तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदुर में फॉक्सकॉन का एक बड़ा प्लांट है, जो भारत में iPhone निर्माण का केंद्र रहा है. यह प्लांट iPhone के कई मॉडल्स जैसे iPhone 16 और iPhone 17, को असेंबल करता है. तमिलनाडु में ही पेगाट्रॉन की फैक्ट्री भी है, जिसे हाल ही में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 60% हिस्सेदारी के साथ अधिग्रहित किया है. यह राज्य भारत में iPhone प्रोडक्शन का सबसे बड़ा हब है, जो कुल निर्यात का लगभग 70% हिस्सा योगदान देता है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के iPhones का निर्यात हुआ, जो भारत के कुल स्मार्टफोन निर्यात का बड़ा हिस्सा है.

इन राज्यों में भी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

इसके अलावा कर्नाटक के देवनहल्ली में फॉक्सकॉन ने 25,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया अत्याधुनिक प्लांट शुरू किया है. यह प्लांट iPhone 17 का उत्पादन कर रहा है और इसे चीन के बाहर फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट माना जाता है. कर्नाटक में 2025 तक 3 करोड़ iPhones बनाने का लक्ष्य है, जो भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को और बढ़ाएगा. वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में फॉक्सकॉन ने हाल ही में एक नया प्लांट शुरू किया है. हालांकि, यह प्लांट AirPods का निर्माण करता है लेकिन भविष्य में iPhone प्रोडक्शन की संभावना भी है.

सबसे ज्यादा प्रोडक्शन कहां? 

तमिलनाडु iPhone निर्माण में सबसे आगे है. फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन की यूनिट्स के कारण यह राज्य Apple की ग्लोबल सप्लाई चेन का एक अहम हिस्सा बन गया है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में 22 अरब डॉलर (लगभग 1.89 लाख करोड़ रुपये) के iPhones बनाए गए, जिनमें से अधिकांश तमिलनाडु से आए. Apple के सीईओ टिम कुक ने भी कहा कि जून 2025 में अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhones भारत में बने थे.

भारत क्यों बन रहा है हब?

भारत सरकार की मेक इन इंडिया और PLI स्कीम ने Apple और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों को आकर्षित किया है. इसके अलावा चीन में बढ़ती पोडक्शन कॉस्ट, कड़े नियम और अमेरिका-चीन के बीच तनाव ने भारत को एक आकर्षक मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन बनाया है. 2025 की पहली छमाही में भारत में 2.39 करोड़ iPhones बनाए गए, जो पिछले साल की तुलना में 53% ज्यादा है. 

इसे भी पढ़ें- कैसे बनाए जाते हैं पुतिन जैसी किसी भी शख्सियत के बॉडी डबल, फिर कैसे होती है असली-नकली की पहचान?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget