एक्सप्लोरर

सुअर का या कुत्ते का मांस? जानें चीन के लोग सबसे ज्यादा किस जानवर का मीट खाते हैं

चीन के खाने की चर्चा हमेशा होती है. चीन अपने फूड पैटर्न के लिए दुनियाभर में फेमस है लेकिन क्या आपको पता है कि चाइना में सबसे ज्यादा किस जानवर का मांस खाया जाता है. आइये जानते हैं.

दुनियाभर में मांस खाने वालों की कमी नहीं है. अलग-अलग देशों में लोगों के खाने के तौर-तरीके भी अलग हैं. कुछ लोगों को खान-पान में शाकाहारी पसंद है तो कुछ को मांसाहारी, कुछ लोग ऐसे हैं जो सर्वाहारी हैं मतलब जिन्हें दोनों पसंद होता है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा चीन के फूड पैटर्न की होती है. चीन के लोग बिच्छू, सांप, समुद्री जानवर इसके अलावा यहां लोग सुअर और डॉग भी खा जाते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि चीन में सबसे ज्यादा मांस किस चीज का खाया जाता है. यहां के लोग कुत्ते का मांस खाना ज्यादा पसंद करते हैं या सुअर का?. आइये जानते हैं.

चीन में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मांस?

आपको बता दें कि चीन में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मांस सुअर का यानि पोर्क है. चीन के लोग सुअर का मांस खाना ज्यादा पसंद करते हैं. चीन ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्क यानी सुअर का मांस खाया जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 36 फीसदी लोग पोर्क का सेवन करते हैं. वहीं चीन में पोर्क को कई त्योहारों, उत्सवों में भी परोसा जाता है. बता दें कि चीन में 55 फीसदी लोग सुअर का मीट खाना पसंद करते हैं. इसके बाद 27 फीसदी लोग चिकन खाते हैं. 

कुत्ते के मांस की मांग?

बता दें कि चीन में डॉग का मीट भी खूब बिकता है. यहां डॉग का मीट भी लोग बड़े चाव से खाते हैं. यहां राह चलते दुकानों पर आपको कुत्ते का मीट पकते या बिकते दिख जाएगा. मात्रा के लिहाज से सुअर का मांस कुत्ते के मांस से कहीं ज्यादा खाया जाता है. पोर्क की खपत लाखों टन में है, जबकि कुत्ते का मांस कुछ मिलियन तक सीमित है. 

क्यों है पोर्क की दीवानगी?

चीन में सुअर का मांस आसानी से मिल जाता है. पोर्क यानी सुअर का मांस कम कीमत में बाजारों में उपलब्ध है. कीमत कम होने के चलते खपत ज्यादा है. इसके अलावा ये नरम स्वादिष्ट होता है. जिसके चलते इसे कई तरह से पकाया जा सकता है. कहीं ना कहीं चीन में पोर्क की दीवानगी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है. 

भारत में मांस खाने वालों की स्थिति

दुनियाभर में ज्यादातर लोग मांसाहारी हैं और सुअर का मांस सबसे लोकप्रिय है. खासकर चीन और पश्चिमी देशों में. डॉग का मांस बहुत कम खाया जाता है और यह घट रहा है. भारत में मांस की खपत बढ़ रही है, लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं इसे प्रभावित करती हैं. भारत में लोग शाकाहारी खाना ज्यादा पसंद करते हैं यहां करीब 38 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं जबकि करीब 18 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं.

इसे भी पढ़ें- किन-किन देशों की सेनाओं में भर्ती होते हैं गोरखा, कहां सबसे ज्यादा है इनकी तादाद?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget