एक्सप्लोरर

भारत के किस शहर में सबसे ज्यादा लगता है ट्रैफिक जाम? देखें टॉप-5 शहरों की लिस्ट

जब भी आप स्कूल या ऑफिस के लिए सुबह-सुबह निकलते होंगे तो इस बात का खास ख्याल होता होगा कि कहीं ट्रैफिक के चक्कर में लेट ना हो जाए. आज हम आपको बताएंगे भारत के वो शहर जहां लगता है सबसे ज्यादा ट्रैफिक.

भारत के शहरों में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है. सुबह ऑफिस जाते वक्त या शाम को घर लौटते समय घंटों जाम में फंसना अब आम बात हो गई है. छोटे शहरों के मुकाबले बड़े शहरों में ये स्थिति और भी गंभीर हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा शहर ट्रैफिक जाम के मामले में सबसे ऊपर है? कहीं इसमें आपका शहर भी तो नहीं है आइये जानते हैं.

क्या है स्थिति

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 ने 6 महाद्वीपों के 62 देशों के 500 शहरों में ट्रैफिक की स्थिति का विश्लेषण किया है. इस रिपोर्ट में औसत यात्रा समय, भीड़भाड़ स्तर और ईंधन लागत जैसे पैरामीटर्स के आधार पर शहरों को रैंक दी गई है. बता दें टॉमटॉम रैंकिंग दुनियाभर में ट्रैफिक की स्थिति को बताती है जिसके मुताबिक भारत के शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है. तो, आइए जानते हैं उन टॉप-5 शहरों के बारे में जहां ट्रैफिक जाम सबसे ज्यादा परेशान करता है और उन शहरों में लोग कितने घंटे ट्रैफिक में बिताते हैं. 

कौन से हैं पांच शहर

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर है. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 के मुताबिक यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 34 मिनट 33 सेकंड लगते हैं. साल भर में कोलकाता के लोग ट्रैफिक में 110 घंटे बर्बाद करते हैं.   

बेंगलुरु

बेंगलुरु इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और दुनिया में तीसरे नंबर पर. यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 34 मिनट 10 सेकंड लगते हैं. बेंगलुरु में लोग सालाना 117 घंटे ट्रैफिक में बिताते हैं. 

पुणे

महाराष्ट्र का औद्योगिक और आईटी हब पुणे तीसरे स्थान पर है. यहां 10 किलोमीटर का सफर तय करने में 33 मिनट 22 सेकंड लगते हैं. पुणे के लोग साल में 108 घंटे ट्रैफिक जाम में बर्बाद करते हैं.

हैदराबाद

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है. यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 31 मिनट 30 सेकंड लगते हैं. हैदराबाद में लोग सालाना 85 घंटे ट्रैफिक में गुजारते हैं.

 चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पांचवें स्थान पर है. यहां 10 किलोमीटर का सफर तय करने में औसतन 30 मिनट 20 सेकंड लगते हैं. चेन्नई के लोग साल में 94 घंटे ट्रैफिक जाम में बिताते हैं.

इसे भी पढ़ें- सऊदी अरब में कौन-कौन खरीद सकता है प्रॉपर्टी, जानें क्या हैं नियम और शर्तें?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
पुरुष के शरीर में गर्भाशय? आखिर कितना अनोखा है यह मामला, जानें इसका साइंस?
पुरुष के शरीर में गर्भाशय? आखिर कितना अनोखा है यह मामला, जानें इसका साइंस?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget