एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की वो नदियां, जो निकलती भारत से है... मगर इसका पानी चला जाता है पाकिस्तान

River From India to pakistan : भारत में कई नदियां ऐसी हैं, जो भारत से निकलती है और फिर इसका पानी पाकिस्तान में चला जाता है. इनके आखिरी पॉइंट पाकिस्तान में है.

भारत में कई नक्शे में देखें तो आपको हर कोने में नदियां दिखाई देंगी. यहां तक कि भारत की नदियों को पूजा भी जाता है. कई नदियां तो ऐसी हैं, जो भारत से निकलती हैं और दूसरे देशों में चली जाती है. इनमें कुछ नदियां ऐसी भी हैं, जो भारत से निकलती हैं और पाकिस्तान में उनका पानी जाता है. तो आझ हम आपको बताते हैं कि भारत से कौन-कौन सी नदियां पाकिस्तान में जाती हैं.

बता दें कि इनमें से कुछ नदियों को लेकर तो भारत-पाकिस्तान के विवाद भी चल रहा है और बांध बनाने को लेकर पाकिस्तान की तरह से आपत्ति भी जताई जा रही है.  इस लिस्ट में कई नदियां का नाम है, जो इस प्रकार है.  

सिंधु नदी

यह एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है. इसके उद्गम स्थल को तिब्बत के मानसरोवर के पास में स्थित सिन-का-बाब नाम के एक जलधारा को माना जाता है. जिसकी लंबाई 3610 किलोमीटर है. यह भारत के कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान जाती है और पाकिस्तान के बाद अरब सागर में मिलती है.

झेलम नदी 

झेलम नदी भारत के जम्मू कश्मीर के अंनतनाग जिले से निकलती है. पुराने समय में इसका नाम वितस्ता नदी था. झेलम नदी की कुल लंबाई 725 किलोमीटर है. जो भारत के कश्मीर के अलग अलग जगह से गुजरते हुए पाकिस्तान में जाकर चिनाब नदी में मिल जाती है.

चिनाब

चिनाब नदी भारत के हिमाचल प्रदेश के लाचा दर्रे से निकलती है. इस नदी में पानी का मुख्य स्त्रोत बर्फ का पिघलना माना जाता है. यह नदी जम्मू से होते हुए पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में पहुंचती है. पाकिस्तान के पंजाब में रावी और झेलम नदी चिनाब में मिलती है. चिनाब नदी की कुल लंबाई 960 किलोमीटर है. 

रावी

रावी नदी का उद्गम स्थल हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में रोहतांग दर्रे को माना जाता है. रावी नदी निकल कर हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर तथा पंजाब होते हुए पाकिस्तान जाती है. बाद में यह नदी चिनाब नदी में मिल जाती हैं. रावी नदी की लंबाई 720 किलोमीटर है. इस नदी के पानी को लेकर भारत पाकिस्तान में विवाद है. रावी नदी पर बांध बनाने की बात से पाकिस्तान आपत्ति जता रहा है. 

पाकिस्तान का कहना है कि बांध बनने से पाकिस्तान में जाने वाला पानी रुक जाएगा, इसी को लेकर पाकिस्तान आपत्ति जता रहा है. 1960 में सिंधु जल संधि हुई थी. जिसमें 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान उपयोग करता है और करीब 20 प्रतिशत पानी का ही उपयोग भारत कर पाता था.

सतलज नदी

सतलज नदी एक ऐसी नदी है जो पंजाब से बहती है. इस नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर के निकट राक्षस ताल के हिमनद को माना जाता है. इस नदी की लंबाई  4575 किलोमीटर है. यह नदी चीन, भारत और पाकिस्तान में बहती है. प्राचीन काल में इस नदी को शुतुद्रि नाम से जाना जाता था.

ये भी पढ़ें- यहां पेट्रोल से कई गुना महंगा है पानी... पानी की एक बोतल की कीमत में पूरी टंकी भर जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget