एक्सप्लोरर

केबीसी में एक करोड़ रुपये जीता शख्स, लेकिन खाते में कितने आएंगे?

KBC 16 First Crorepati: KBC 16 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है. चंद्र प्रकाश ने इस शो में एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर ये राशि जीत ली है, लेकिन सवाल ये उठता है कि अब इनके खाते में कितने पैसे आएंगे?

KBC 16 First Crorepati: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में ऐसे कम ही मौके आते हैं जब किसी व्यक्ति के सिर पर करोड़पति का ताज सजता है. केबीसी का 16वां सीजन 12 अगस्त से शुरु हुआ था और अब इस सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इस शख्स का नाम चंद्र प्रकाश है. जो महज 22 साल के हैं. हालांकि चंद्र प्रकाश 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और उन्हें एक करोड़ लेकर घर जाना पड़ा, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर चंद्रप्रकाश के खाते में कितने पैसे आएंगे? क्या उन्हें पूरी एक करोड़ की राशि मिलेगी या उसमें से टैक्स कटेगा तो कितना? चलिए जान लेते हैं.

इतना कटता है टीडीएस

कौन बनेगा करोड़पति में सभी सवालों का जवाब देते हुए यदि कोई व्यक्ति एक करोड़ रुपये जीतता है तो उसके खाते में पूरी धनराशि नहीं आती. बल्कि सबसे पहले उसकी जीती हुई धनराशि में से टीडीएस कटता है. भारतीय टैक्स नियमों के मुताबिक, कंटेस्टेंट को जीती हुई धनराशि में से सेक्शन 194बी के तहत, 30 प्रतिशत टीडीएस देना होता है. ऐसे में कंटेस्टेंट के 30 लाख रुपये टीडीएस के रूप में कट जाते हैं. इसके अलावा इस धनराशि में से कंटेस्टेंट को सरचार्ज भी देना होता है, जो कि टीडीएस की राशि का 10 फीसदी होता है यानी कंटेस्टेंट की जीती हुई राशि में से 3 लाख रुपये और कम हो जाते हैं. कुल मिलाकर एक करोड़ की रकम में से  कंटेस्टेंट के 33 लाख रुपये कम हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: स्पेस में आग तो जल नहीं पाती, क्या हमेशा ठंडा खाना ही खाती हैं सुनीता विलियम्स?

सरचार्ज और सेस कितना कटता है?

यदि कोई कंटेस्टेंट 50 लाख की रकम जीता है तो उसे सरचार्ज नहीं देना होता, लेकिन यदि किसी कंटेस्टेंट ने इससे ज्चादा घनराशि जीती है तो उसे सरचार्ज देना होता है. सरचार्ज कटने के बाद भी कंटेस्टेंट को सेस के रुपये में टीडीएस अमाउंट के 4 फीसदी पैसे देने होते हैं, सरल भाषा में जानें तो कटेंस्टेंट का 33 लाख का 4 फीसदी सेस कटेगा, जो कि 1 लाख 32 हजार रुपये होता है. ऐसे में कंटेस्टेंट के 1 करोड़ रुपये में से 34 लाख 32 हजार रुपये कट जाते हैं.

चंद्र प्रकाश के खाते में आएंगे इतने पैसे

सारे पैसे कट जाने के बाद केबीसी 16 में एक करोड़ की धनराशि जीतने वाले चंद्र प्रकाश के खाते में लगभग 65 लाख 68 हजार रुपये ही आएंगे.                                                

यह भी पढ़ें: नाम के पीछे 'मुल्ला' क्यों लगाते हैं कई मुसलमान? आप नहीं जानते होंगे कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
Monsoon Session 2026: राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
National Emergency India: 1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?
1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget