एक्सप्लोरर

भारत के पास कौन-कौन सी तोप हैं, पाकिस्तान से कितनी ज्यादा है इनकी संख्या?

Kargil Vijay Diwas 2025: आज कारगिल विजय दिवस है. आज ही के दिन भारत पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध समाप्त हुआ था. चलिए इसी क्रम में जानें कि भारत के पास कितनी तोपें हैं और पाकिस्तान का क्या हाल है.

कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान भारत से बुरी तरह पिटा था. भारत और पाकिस्तान के बीच यह युद्ध आज से 26 साल पहले 1999 को लड़ा गया था. इस युद्ध में भले ही भारतीय जवानों ने दुनिया में अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया था, तो वहीं कई बहादुर जवानों को भी खोना पड़ा था. इस युद्ध में हर जवान अपने आप में योद्धा था और उनका साहस देखकर पाकिस्तान की रूह कांप गई थी. भारतीय सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तानियों को अपनी सरजमीं से ऐसा खदेड़ा था कि सभी कांपते हुए भाग गए थे. 

कागरिल का यह युद्ध 26 जुलाई 1999 को ही खत्म हुआ था. इसीलिए इसे कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं. आइए इसी क्रम में जानते हैं कि भारत के पास कौन-कौन सी तोप हैं और पाकिस्तान की तोपों से इनकी संख्या कितनी ज्यादा है. 

भारत के पास बोफोर्स तोप का बाप

हाल ही में खबर आई थी कि एटीएजीएस तोप जो कि बहुत मारक है, इसे डीआरडीओ ने बनाया है और यह तोप भारत की धरती से पाकिस्तान के लाहौर में हमला कर सकती है. भारत सरकार ने 6900 करोड़ रुपये में 307 तोपों की खरीद की है. इस देसी तोप को बोफोर्स तोप का बाप कहा जा रहा है. बोफोर्स वही तोप है, जिससे भारत ने कारगिल युद्ध जीता था. इसके अलावा पिछले साल खबर थी कि भारत ने अपने बेड़े में 100 तोपें और शामिल की हैं. एएनआई की मानें तो भारत में मेक इन इंडियाके तहत इन तोपों का निर्माण किया जा रहा है. 

भारत के पास कितनी वज्र तोपें

भारतीय सेना के पास पहले से ही 100 के-9 वज्र तोपें मौजूद हैं. के-9 होवित्जर तोप को दुनिया की सबसे खतरनाक तोपों में से एक माना जाता है जिसकी रेंज 80 किलोमीटर से भी ज्यादा है. ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट में दुनियाभर के 145 देशों की सेनाओं की ताकत का इंडेक्स तैयार किया गया है. यह इंडेक्स हर देश के सैनिकों की संख्या, रक्षा बजट और टेक्निकली सक्षम हथियारों और दूसरे सैन्य उपकरणों पर आधारित है.

भारत के पास कितने टैंक

भारतीय सेना के पास जहां इस वक्त 4000 से ज्यादा टी-90, टी-72 और अर्जुन मैन बैटल टैंक हैं तो वहीं पाकिस्तान के पास लगभग आधे 2627 हैं. भारतीय सेना के पास करीब 4000 तोप हैं, वहीं पाकिस्तान के पास 2629 हैं. कुल मिलाकर रक्षा मामले में पाकिस्तान हमसे कमजोर है.

यह भी पढ़ें: भारत में आधार कार्ड तो नेपाल में क्या व्यवस्था, पड़ोसी हिंदू राष्ट्र में नागरिकता और पहचान पर क्या है नीति?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
Protest Rules in India: देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?
देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?
सफदरजंग से मेदांता में शिफ्ट, जानिए कौन उठाएगा सोनम वांगचुक के इलाज का खर्च?
सफदरजंग से मेदांता में शिफ्ट, जानिए कौन उठाएगा सोनम वांगचुक के इलाज का खर्च?
Police-CAPF-RAF और CRPF... इन दंगारोधी फोर्सेज में कौन सबसे खतरनाक, किससे कब लिया जाता है काम?
Police-CAPF-RAF और CRPF... इन दंगारोधी फोर्सेज में कौन सबसे खतरनाक, किससे कब लिया जाता है काम?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget