एक्सप्लोरर

Law For Gold Smuggling Case: एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करती पकड़ी गई एक्ट्रेस, इस मामले में कितने साल की होती है जेल?

Law For Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन क्या वो सिर्फ जुर्माने से छूट जाएंगी या फिर उनको जेल भी होगी. जानिए इस बारे में कानून क्या कहता है.

Law For Gold Smuggling Case: एयरप्लेन में सोने की तस्करी को लेकर कुछ वक्त पहले एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘क्रू.’ इस फिल्म में एयरलाइन कंपनी का मालिक सोने का बड़ा तस्कर होता है और फिर उसकी कंपनी में काम करने वाली तीन एयर होस्टेस सैलरी न मिलने से परेशान होकर यही काम करने लग जाती है. हालांकि वो तो एक फिल्म थी, लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है, वो ये है कि बेंगलुरु के राजस्व खुफिया निदेशालय ने कन्नड़ एक्ट्रेय रान्या राव को सोना तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है. केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके कब्जे से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है. जब वो गिरफ्तार हुईं तो दुबई की फ्लाइट लेकर बेंगलुरु पहुंची थीं. 

सोना तस्करी के मामले में क्या है सजा

रान्या को फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. लेकिन क्या वो सिर्फ जुर्माना देकर छूट जाएंगी या फिर उनको सलाखों के पीछे लंबा समय गुजारना पड़ सकता है. क्योंकि रान्या के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय ने कस्टम एक्टर की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है. इस धारा के तहत जेल और जुर्माने दोनों का प्रावधान है. इस प्रावधान के तहत आरोपी को जब्त किए गए सोने से तीन गुना ज्यादा का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके अलावा तीन साल की सजा भी हो सकती है. अगर मामला ज्यादा गंभीर है तो जेल और जुर्माना दोनों देना पड़ सकता है. 

कितने दिन की जेल और जुर्माना

राजस्व खुफिया निदेशालय के सीनियर ऑफिसर की मानें तो किस आरोपी को कितनी सजा देनी है ये अधिकार पूरी तरह से कोर्ट के पास सुरक्षित रहता है. लेकिन पिछले कुछ केस में कार्रवाई को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि जिन मामलों में सोने की क्वांटिटी ज्यादा रही है, उनमें आरोपी को जेल और जुर्माना दोनों देना पड़ा है. अगर पुराने केस के आधार पर देखा जाए तो एक्ट्रेस सिर्फ जुर्माना देकर बच नहीं सकती हैं, उनको सलाखों के पीछे भी जाना पड़ सकता है. 

कितने किलो सोने के साथ हुई गिरफ्तार

रान्या राव पर आरोप है कि वो दुबई से भारत 14.8 किलोग्राम सोना लेकर आ रही थीं. एक्ट्रेस पुलिस महानिदेश रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. वो पिछले कुछ समय से लगातार दुबई की यात्रा कर रही थीं, इसी वजह से जांच एजेंसियों की रडार पर थीं. अधिकारियों की मानें तो पिछले 15 दिनों में वो करीब चार बार दुबई गईं, जिससे उनके खिलाफ शक बढ़ गया था. इसी के बाद से उनके खिलाफ गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया गया और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget