एक्सप्लोरर

कुत्ते को ज्यादा खाना खिलाना भी पड़ सकता है भारी, महिला को हो गई जेल

ज्यादा खाने की वजह से कुत्ते का वजन 53.7 किलो हो गया था. उसके शरीर पर चर्बी की इतनी मोटी परत थी कि कुत्ते के दिल की धड़कन सुन पाना भी मुश्किल था.

गली में घूम रहे कुत्तों को और अपने पालतू कुत्ते को अब सोच समझ कर ही खाना खिलाइएगा. लोग अक्सर बिना सोचे समझे इन्हें खाना खिलाते जाते हैं, बिना ये जाने की उनका पेट भरा है या नहीं. ऐसा ही कुछ एक महिला ने किया. वह हर रोज अपने पालतू कुत्ते को जरूरत से ज्यादा खाना खिलाती थी. ऐसा करने की वजह से एक दिन कुत्ते की मौत हो गई और फिर महिला को इसके लिए जेल की हवा खानी पड़ी.

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला न्यूजीलैंड का है. यहां एक महिला को 2 महीने की जेल हो गई. दरअसल, इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने पालतू कुत्ते को हद से ज्यादा खाना खिलाया, जिसकी वजह से वह बीमार हो गया और उसकी मौत हो गई. रॉयल न्यूजीलैंड सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) के मुताबिक, पशु नियंत्रण अधिकारियों ने अक्टूबर 2021 में जब इस महिला के आवास पर तलाशी ली थी तो उस वक्त नुग्गी नाम के इस कुत्ते को उन्होंने वहां देखा था.

ऐसी हो गई थी कुत्ते की हालत

ज्यादा खाने की वजह से कुत्ते का वजन 53.7 किलो हो गया था. उसके शरीर पर चर्बी की इतनी मोटी परत थी कि कुत्ते के दिल की धड़कन सुन पाना भी मुश्किल था. उस वक्त कुत्ते को कंजंक्टिवाइटिस था और उसके नाखून बढ़े हुए थे. कुत्ते की हालत इतनी बुरी थी कि उसे 10 मीटर चलने के लिए 3 बार रुकना पड़ता था.

जेल के अलावा ये सजा भी हुआ

कुत्ते के मालकिन से जब पूछताछ हुई तो उसने कुबूल किया कि वह अपने पालतू कुत्ते को रोज बिस्किट और डॉग फूड के अलावा चिकन के 8 से 10 टुकड़े खिलाती थी. टॉड ने महिला के इस व्यवहार को असहनीय बताया और उसकी आलोचना की. इसके साथ ही टॉड ने कहा कि जो लोग किसी जानवर को पालते हैं उन्हें इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि उनका पेट कितना खाना खा सकता है और कितना ज्यादा खाने पर वह गंभीर रूप से बीमार हो सकता है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के इस देश में एक दिन के लिए मनाया जाता है खास हिंदू त्योहार, जिसमें पूरा देश हो जाता है शांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget